• August 3, 2026

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की समस्याएं सुनीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

जनदर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी विभिन्न मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर एवं समक्ष बुलाकर प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कई प्रकरणों का समाधान मौके पर ही किया गया।

आज आयोजित जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व के मामलों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया, जबकि गंभीर एवं जांच योग्य आवेदनों को समय-सीमा (टीएल) पंजी में दर्ज कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

जनदर्शन में निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बैटरी चालित ट्रायसायकल, प्रधानमंत्री आवास योजना, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

बारिश के मौसम में होने वाली आकस्मिक घटनाओं से निपटने हेल्थ विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बारिश के मौसम में होने वाली आकस्मिक घटनाओं से निपटने हेल्थ विभाग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा डॉ अमृतलाल रोहलेडर ने बारिश में होने वाली बीमारियों…
मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु न्यायाधीशों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

मध्यस्थता एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु न्यायाधीशों की महत्वपूर्ण बैठक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में संचालित “Mediation for Nation 3.0” अभियान तथा आगामी राष्ट्रीय…
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से प्रभारी मंत्री एवं शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने की आत्मीय मुलाकात

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव से प्रभारी मंत्री एवं शिक्षा मंत्री श्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। राष्ट्रमंडल खेल 2026 के ग्लासगो में आयोजित महिला 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा…