• August 4, 2026

शासकीय आईटीआई बेमेतरा में दो दिवसीय नव कौशल पथ–नई राह, नया हुनर प्रवेशोत्सव कार्यशाला संपन्न

शासकीय आईटीआई बेमेतरा में दो दिवसीय नव कौशल पथ–नई राह, नया हुनर प्रवेशोत्सव कार्यशाला संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), बेमेतरा में 3 एवं 4 अगस्त 2026 को ‘नव कौशल पथ–नई राह, नया हुनर’ कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण व्यवस्था, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यशाला के प्रथम दिवस 3 अगस्त को संस्था प्रमुख श्रीमती ज्योति भगत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों से अनुशासन, गुणवत्ता एवं कौशल विकास के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सीटीएस (CTS) नियमावली, राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (NAPS), प्रैक्टिकल एवं सीबीटी परीक्षा प्रणाली, तथा राज्य में संचालित पीपीपी (PPP) एवं आईएमसी (IMC) जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार एवं कैरियर निर्माण की संभावनाओं पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

द्वितीय दिवस 4 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रमन कुमार अग्रवाल, अग्रसेन कांक्रीट प्रोडक्ट्स, बेमेतरा रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा प्रशिक्षणार्थियों को कौशल प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद स्वरोजगार अपनाने और नई तकनीकों को अपने कौशल का हिस्सा बनाकर प्रतिस्पर्धी बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर संस्थान के पूर्व प्रशिक्षणार्थी दीपक वारे (मैकेनिक डीजल, सत्र 2023-24) एवं निशांत बंसल (विद्युतकार, सत्र 2023-25) ने अपने प्रशिक्षण अनुभव साझा करते हुए सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों और कैरियर निर्माण की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सुश्री ऋतु, प्रशिक्षण अधिकारी (विद्युतकार) द्वारा किया गया। कार्यशाला के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों ने प्राप्त मार्गदर्शन को अपने भविष्य के लिए उपयोगी बताते हुए संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…