• August 4, 2026

शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और जनशिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं

शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और जनशिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, कलेक्टर जनदर्शन तथा विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, आदिवासी विकास, विद्युत सहित सभी विभागों के लंबित मामलों की विभागवार जानकारी ली गई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनदर्शन एवं सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त शिकायतें सीधे आमजन की अपेक्षाओं से जुड़ी होती हैं। इनका समयबद्ध और संतोषजनक निराकरण ही सुशासन की वास्तविक पहचान है। कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा विभागीय प्रमुखों को आगामी 15 दिनों के भीतर विशेष अभियान चलाकर लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

*हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने पर जोर*

बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम न रहकर जन-जन की भागीदारी वाला राष्ट्रीय अभियान बने। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों, कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रभात फेरियां, तिरंगा रैलियां, देशभक्ति गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही सभी शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख चौराहों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा सोशल मीडिया एवं स्थानीय समाचार माध्यमों के जरिए अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। जनपद पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत घरों तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य भी दिया गया।

*गरिमामय एवं भव्य होगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह*

कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह परंपरा, गरिमा और राष्ट्रभक्ति की भावना के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं शहीदों के परिवारों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मार्च पास्ट एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपीं। पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था, नगर पालिका को साफ-सफाई एवं साज-सज्जा, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस एवं प्राथमिक उपचार, विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा लोक निर्माण विभाग को कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*समन्वय के साथ करें तैयारियां पूर्ण*

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश का गौरवपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरी गरिमा, उत्साह और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा कार्यक्रम का प्रभावी लाइव प्रसारण एवं फोटोग्राफी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस राष्ट्रीय उत्सव से जुड़ सकें।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज, जिले के समस्त एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

शासकीय आईटीआई बेमेतरा में दो दिवसीय नव कौशल पथ–नई राह, नया हुनर प्रवेशोत्सव कार्यशाला संपन्न

शासकीय आईटीआई बेमेतरा में दो दिवसीय नव कौशल पथ–नई राह, नया हुनर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), बेमेतरा में 3 एवं…
नहर में औद्योगिक अपशिष्ट जल छोड़ने की शिकायत पर पर्यावरण मंडल की कार्रवाई

नहर में औद्योगिक अपशिष्ट जल छोड़ने की शिकायत पर पर्यावरण मंडल की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खर्रा के सरपंच एवं…
अनाधिकृत अनुपस्थित रहने वाले आरक्षक को किया गया सेवा से बर्खास्त, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने जारी किया आदेश

अनाधिकृत अनुपस्थित रहने वाले आरक्षक को किया गया सेवा से बर्खास्त, पुलिस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में जिला पुलिस…