• August 4, 2026

महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिलों एवं स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का चरणबद्ध वार्ड दौरा

महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिलों एवं स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का चरणबद्ध वार्ड दौरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग
पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आज _चरणबद्ध वार्ड दौरा_ आयोजित किया गया।
इस दौरे का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार ने किया।

दौरे के दौरान वार्ड क्रमांक 01 – नयापारा, वार्ड क्रमांक 02 – राजीव नगर एवं वार्ड क्रमांक 03 – मठपारा (दक्षिण) का निरीक्षण कर आम जनता से मुलाकात की गई। आम जनता से स्मार्ट मीटर बदलने के लिए आवेदन भरवाया गया! स्मार्ट मीटर को लेकर और अधिक बिजली बिल को लेकर आम जनता में सरकार और बिजली विभाग के प्रति बेहद आक्रोश जताया उन्होंने बताया अधिक बिजली बिल आने के कारण उनका जिन दुबहर हो गया और जनता को अपने आवश्यक खर्चों में कटौती का और कर्ज लेकर बिजली बिल पटना पड़ रहा है. आम जनता ने स्वेच्छा से स्मार्ट मीटर वापसी का आवेदन भरा
इस अवसर पर श्री धीरज बाकलीवाल जी ने कहा कि “भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार जनता को राहत देने के बजाय महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिलों तथा स्मार्ट मीटर जैसी जनविरोधी नीतियों के माध्यम से आम परिवारों पर आर्थिक बोझ लाद रही है।”
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से मनमानी बिलिंग, पारदर्शिता का अभाव तथा उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण_ की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। आम जनता बढ़े हुए बिजली बिलों से बुरी तरह परेशान है।
पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि सरकार तुरंत बिजली बिलों में बढ़ोतरी वापस ले, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाए और आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करे। अन्यथा कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगी।
इस दौरे में पश्चिम ब्लॉक प्रभारी पोषण साहू जी, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, प्रभारी महामंत्री रायसिंह दिकोला,उप नेता प्रतिपक्ष विजयंत पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष लिखन साहू, नासिर खोखर, कार्यालय प्रभारी सुनीत घोष, पूर्व एल्डरमेंन देव सिंहा, पूर्व पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, मंडल प्रभारीगण धनंजय साहू, अविनाश यादव,श्रीमती भूमिका देशमुख, श्रीमती पिंकी साहू, श्रीमती ज्योति साहू,श्रीमती धनवंती निषाद, श्रीमती चित्ररेखा यादव, चिराग शर्मा,मनीष सोनवानी, हरीश सिन्हा,मोहित वालदे, प्रकाश जोशी,यशवंत दिल्लीवार,संतोष सोनी, हिमांशु शर्मा, टी आर वर्मा, सुरेश जंघेल,भीमा चौहान, इस दौरे में पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी वार्ड अध्यक्ष कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकगण उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

 


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…