• August 4, 2026

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी* ने आज मरोदा सेक्टर स्थित प्रसिद्ध *त्र्यंबकेश्वर मंदिर* में विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर विधायक जी ने पूरे प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।

विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस पवित्र माह में की गई पूजा-अर्चना से न केवल व्यक्तिगत जीवन में सुख-शांति आती है, बल्कि समाज और प्रदेश की भी उन्नति होती है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि छत्तीसगढ़ और विशेषकर दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र दिन-प्रतिदिन विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।

इस अवसर पर मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा तिवारी पार्षद धर्मेन्द्र भगत,युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज साहू संध्या वर्मा तेजस्वी सोनवानी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…