• August 4, 2026

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पाऊवारा में आज संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक *ललित चंद्राकर* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कक्षा *पहली, छठवीं एवं नवमी* के विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान *सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना* के अंतर्गत कक्षा नवमी की *10 छात्राओं* को साइकिल वितरित की गई। वहीं *”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान के तहत विधायक जी एवं अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि *”मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था निरंतर सशक्त और आधुनिक बन रही है। स्वामी आत्मानंद स्कूल, स्मार्ट क्लास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, डिजिटल संसाधनों और छात्रहितैषी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में यह सकारात्मक परिवर्तन ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।”*

उन्होंने आगे कहा कि *”सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रहेगी। वहीं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से बच्चे प्रकृति से जुड़कर पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे।”*

आगे श्री चंद्राकर ने कहा कि *”राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को केवल बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक और समावेशी बना रही है। प्रदेश के विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, समय पर निःशुल्क पुस्तक एवं गणवेश वितरण, अतिरिक्त पौष्टिक आहार, नियमित पालक-शिक्षक बैठक, न्योता भोज और भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न नवाचारों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास का वातावरण तैयार किया जा रहा है।”*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच *श्रीमती मीना यादव*, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष *श्री राकेश हिरवानी*, भाजपा महामंत्री एवं नवनियुक्त एल्डरमेन  चंदू देवांगन, महामंत्री प्रवीण यदु, अध्यक्ष दिलीप साहू*,  ऋषि देशमुख*, बोरिगरका सरपंच  चुम्मन लाल यादव, भारती देशमुश, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री चिंटू सिन्हा, प्राचार्य एचएल. जांगड़े, विद्यालय परिवार, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…
अर्जुंदा मत्स्य फार्म में एम.एससी. प्राणीशास्त्र के विद्यार्थियों ने लिया आधुनिक मत्स्य पालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण

अर्जुंदा मत्स्य फार्म में एम.एससी. प्राणीशास्त्र के विद्यार्थियों ने लिया आधुनिक मत्स्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। शासकीय वी.वाई.टी. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा एम.एससी.…