• August 5, 2026

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार, महीने के प्रथम मंगलवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की जानकारी दी है, उन्होंने बतलाया कि होटल मेडिकल स्टोर और पान की दुकानों को छोड़कर सारे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, इस मंगलवार को व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा और व्यापारियों द्वारा अपने परिवार को समय देने के लिए रोजमर्रा के कामों से समय निकालकर तनाव को कम करने के लिए व्यापारियों ने एक जुट होकर महीने के प्रथम मंगलवार को बंद का आवाहन किया जिसका सभी व्यापारियों ने समर्थन किया है, व्यापारियों ने बताया कि एक दिन के इस बंद में अपने व्यापारिक कामों को करने का समय मिलेगा जिसमें रसीद ,बिल बुक प्रिंटिंग, ऑफिस मैनेजमेंट और परिवार को समय देने के बाद व्यापारियों को अपने कामों को गति देने के लिए यह एक दिन उन्हें फिर से रिचार्ज कर तरोताजा महसूस करने में मददगार होगा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…