- August 5, 2026
नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की झलक:::: जिसमें पुल निर्माण, रोड के चौड़ीकरण को लेकर किया जा रहे हैं प्रबंध, बरसात में भी चलता हुआ तेजी से काम , गढ्ढों को पाट कर किया जा रहा समतलीकरण, कहीं कहीं पर गहरे लंबे गड्ढों के किनारे रेत से भरी हुई बोरियां,लैड मार्क रिबन, रोड चौड़ीकरण में की गई कार्रवाई के तहत नाप के अंदर आने वाले पेड़ों की कटाइयां, चाहे पुलों का चौड़ीकरण हो या सड़क के किनारे सरकारी जगह को घेरा गया हो सभी पर चलता लगातार प्रगति का हथौड़ा, हर विकास के लिए कहीं ना कहीं कोई बड़ी अर्चन आती जरूर है ,जिसे दूर किए बिना सरल सुगम व्यवस्था नहीं बनाई जा सकती, इस चौड़ीकरण की जितनी भी सराहना की जाए कम है, इस चौड़ीकरण से लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी, इसका पूरा श्रेय श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को जाता है जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण से पहले ही गांव, गांव को सड़कों से जोड़ने के लिए काम शुरू किया था, उसी तर्ज पर लगातार आज भी काम चल रहा है, वर्तमान सरकार भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रही है, परंतु आज भी ऐसे दूर दराज गांव है जिन्हें मुख्य धारा में शामिल किया जाना बहुत ही जरूरी है, रास्ते हमें आगे का मार्ग चिन्ह दिखाते हैं, इससे तकनीक, सेवा और व्यवस्था में भी सुधार आता है, इतनी बड़ी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए जिस प्रकार जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग लगातार प्रयासरत है, उनके इंजीनियर अपने कार्य कुशलता से परिणाम देने के लिए दिन और रात मेहनत कर रहे हैं संभवत उनकी यह मेहनत आने वाले समय में उनके कार्य को परिभाषित करेगी। इस तरह के कार्य करने के लिए दृढ़ संकल्प और लगन के साथ कार्य योजना की आवश्यकता होती है जिसे वर्तमान सरकार बखूबी निभा रही है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




