• August 6, 2026

भिलाई बचाओ पदयात्रा’ के समापन में वोरा, वर्मा भी हुए शामिल ;राज्यपाल को सौंपा गया भिलाई बचाने का ज्ञापन

भिलाई बचाओ पदयात्रा’ के समापन में वोरा, वर्मा भी हुए शामिल ;राज्यपाल को सौंपा गया भिलाई बचाने का ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

5 अगस्त। बीएसपी एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर 1 से 5 अगस्त तक आयोजित चार दिवसीय ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ का बुधवार को समापन हुआ। समापन दिवस पर कांग्रेस नेताओं एवं पदयात्रियों ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें भिलाई के अस्तित्व, बीएसपी और टाउनशिप की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा एवं पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा भी पदयात्रा में सहभागी बने और भिलाई के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष को जनभावनाओं की आवाज़ बताया।उनके साथ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली भी उपस्थित रहे।

अरुण वोरा ने कहा कि भिलाई केवल एक औद्योगिक नगर नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की आजीविका, पहचान और भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भिलाई के अस्तित्व और बीएसपी की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी तथा जनता की आवाज़ को सरकार तक लगातार पहुंचाती रहेगी।


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…