• August 6, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने तिरगा में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र किया वितरित

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने तिरगा में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र किया वितरित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के *ग्राम तिरगा* में आज *प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना* के अंतर्गत आयोजित *निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण* पूर्ण करने वाली महिलाओं के प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में *दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर* शामिल हुए और प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि *”यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके कौशल का विकास करने एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संचालित पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कौशल को सम्मान देने के साथ-साथ महिलाओं एवं कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है।”*

उन्होंने आगे कहा कि *”प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार एवं समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। डबल इंजन की भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार भी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए हर माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता भी राशि प्रदान कर रही है।”*
विधायक जी ने कहा कि *”केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उद्देश्य है कि हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो, सम्मान से जीवन जिए और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने।”*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच घसिया राम देशमुख, झोला सरपंच बसंती निषाद, उपसरपंच सुखीतराम धीवर ,पंच दिलीप देशमुख, बिरेन्द्र निषाद, रामसाय, बिसौहा संस्था प्रमुख योगिता साहू, रश्मि चंद्राकर शिव देशमुख एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…