• August 6, 2026

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर माता-पिता और अभिभावकों से अपील की है कि वे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने के लिए न दें। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा नाबालिगों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने नियमों के सख्ती से पालन कराने की बात कही है।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार का गियर या बिना गियर वाला निजी अथवा व्यावसायिक वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नाबालिगों द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो उनके साथ-साथ अन्य राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।

*अभिभावकों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई*

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो वाहन मालिक अथवा उसके माता-पिता/अभिभावक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना, 3 वर्ष तक की कैद, संबंधित वाहन का पंजीयन निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा संबंधित नाबालिग को 25 वर्ष की आयु पूरी होने तक ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा।

*अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से की अपील*

जिला परिवहन अधिकारी ने सभी अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन से जिम्मेदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों के हाथों में वाहन देकर उनके भविष्य को खतरे में न डालें। उन्होंने कहा कि स्कूल या कोचिंग आने-जाने के लिए बच्चों को सार्वजनिक परिवहन, स्कूल बस, वैन या साइकिल का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।

*जिले में चल रहा विशेष जांच अभियान*

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जिलेभर में विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी रियायत के तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…