- August 6, 2026
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन की स्मृति में रिसाली के राधेश्वरी मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग : अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के शिलान्यास की पावन स्मृति में आज राधेश्वरी मंदिर, लक्ष्मी नगर, रिसाली में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर *दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी* ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रभु *श्री हनुमान जी के दिव्य अभिषेक* में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।
संत *श्री कान्हा जी महाराज* एवं *देवा जी महाराज* के सान्निध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान विधायक जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र की निरंतर उन्नति के लिए प्रार्थना की।
भजन संध्या के भक्तिमय वातावरण ने सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के साथ आयोजित *रक्तदान शिविर* मानव सेवा और परोपकार का प्रेरणादायी संदेश देता है। विधायक जी ने इस भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन के लिए आयोजक *श्री भूपेन्द्र दास “बॉबी” जी* एवं समस्त आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से *श्रीमती रजनी बघेल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे जी, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री एकनाथ अनुपम साहू जी, महामंत्री श्री गुड्डू झा जी, जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र शेंडे जी, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू जी, पार्षद श्री मनीष यादव जी, पार्षद श्रीमती सुनंदा चंद्राकर जी, श्रीमती शीला नारखड़े जी, श्रीमती सविता धवस जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दास जी, श्रीमती राजेश्वरी पसीने जी, श्रीमती संध्या साहू जी, श्रीमती ऊषा साहू जी, श्रीमती तेजस्वी सोनवानी जी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री विक्की सोनी जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री सचिन गोस्वामी जी, आईटी सेल प्रभारी श्री संतोष चौधरी जी, श्री कमलेश हिरवानी जी* सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।




