• August 7, 2026

महिला उद्यमिता को मिलेगा नया मंच, 8 और 9 अगस्त को सजेगा मेरे सपनों का आंगन

महिला उद्यमिता को मिलेगा नया मंच, 8 और 9 अगस्त को सजेगा मेरे सपनों का आंगन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वरोजगार और स्वदेशी उत्पादों से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दुर्ग की महिला चेंबर द्वारा दो दिवसीय विशेष आयोजन ‘मेरे सपनों का आंगन’ का आयोजन 8 एवं 9 अगस्त को महेश कॉलोनी, पुलगांव चौक, दुर्ग में किया गया है। आयोजन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।
शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दुर्ग जिला महिला चेंबर की अध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों, गृह उद्योगों एवं हस्तशिल्प से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को अपने हुनर और व्यवसाय को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर मिलेगा।

महिलाओं के उत्पादों के लगेंगे आकर्षक स्टॉल

‘मेरे सपनों का आंगन’ में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद, फूड एवं बेकरी आइटम, गिफ्ट आर्टिकल, होम डेकोर, आकर्षक ज्वेलरी, लाइफस्टाइल उत्पाद तथा बच्चों एवं परिवार से जुड़ी उपयोगी वस्तुओं सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन में स्थानीय महिला उद्यमियों और स्वदेशी उत्पादों को विशेष प्राथमिकता दी गई है।आयोजन को आम लोगों और परिवारों के लिए आकर्षक बनाने के लिए हाई-टी टिकट, प्रतिदिन 10 लकी ड्रॉ, 30 हजार रुपये तक के कैश प्राइज तथा 10 प्रतिशत डिस्काउंट कूपन जैसी विशेष सुविधाएं भी रखी गई हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में शहरवासी और परिवार आयोजन में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

उद्घाटन में शामिल होंगे विशिष्ट अतिथि

डॉ. मानसी गुलाटी ने बताया कि ‘मेरे सपनों का आंगन’ के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। विशिष्ट अतिथियों में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार तथा जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी एवं महिला चेंबर की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता करेंगी।
आयोजन के संयोजक छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दुर्ग के जिलाध्यक्ष अनूप गटागट एवं महिला चेंबर की जिलाध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी हैं। आयोजकों ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित ‘मेरे सपनों का आंगन’ में पहुंचकर स्थानीय महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करें तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के साथ महिला सशक्तिकरण के इस अभियान को सफल बनाने में सहभागी बनें। स्टॉल एवं टिकट से संबंधित जानकारी के लिए आयोजन समिति से संपर्क किया जा सकता है।
मीडिया से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दुर्ग जिला अध्यक्ष अनूप गटागट, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी, चेंबर पदाधिकारी संजय खंडेलवाल, मनोज अग्रवाल, सतीश समर्थ, किशोर जैन तथा चेंबर महिला पदाधिकारी नीतू श्रीवास्तव, प्रियंका जैन, प्रीती खरे, रूपलता साहू, अंजू पांडे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…