• August 7, 2026

शिकायत मिलते ही महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

शिकायत मिलते ही महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार को केलाबाड़ी कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सार्वजनिक मार्ग पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निगम के अधिकारियों एवं अमले के साथ मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जलाराम मिष्ठान के पीछे स्थित आवागमन मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा सड़क को घेरकर लोहे की जाली लगाते हुए अवैध रूप से पार्किंग का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया। महापौर ने मौके पर ही स्थिति का निरीक्षण किया और पाया कि सार्वजनिक मार्ग पर इस प्रकार का अतिक्रमण आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अधिकारियों से कहा कि नगर निगम की भूमि, सार्वजनिक सड़क, नाली अथवा शासकीय स्थानों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। नागरिकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले सभी अतिक्रमणों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना निगम प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि शहर को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण मुक्त सड़कें आवश्यक हैं। निगम प्रशासन लगातार अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करेगा। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन कर शासकीय भूमि या सड़क पर कब्जा करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें तथा ऐसे मामलों की जानकारी तत्काल नगर निगम को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, वार्ड पार्षद सरिता चन्द्राकर, रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर, छाया पार्षद मतिम शेख,विनोद चन्द्राकर सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…