• August 7, 2026

नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने महापौर को लालटेन सौंपा

नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने महापौर को लालटेन सौंपा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद दल महापौर से मुलाकात की और शहर में व्याप्त समस्या से अवगत कराया नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शहर में 60 वार्डों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था बहुत खराब है हर वार्ड में लगभग 20 से 25 लाइट खराब है पिछले दिवाली में आधा शहर अंधेरे में डूबा रहा इस बार भी बरसात के मौसम में आधा शहर अंधेरे में है बरसात में अंधेरे में सांप बिच्छू का डर बना रहता है महापौर को इसकी कोई सुध नहीं है निगम में स्ट्रीट लाइट सुधारने की कोई व्यवस्था नहीं है लाइट सुधारने के लिए कर्मचारी नहीं है वही महापौर लाइट खरीद नहीं कर रही है ना ही शासन से लाइट नहीं आ रही है जिसके कारण पार्षदों को वार्ड की जनता से दो बात सुननी पड़ रही है वही पार्षद अपने आप को असहज महसूस कर रहे है इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद दल के साथ महापौर को लालटेन भेंट की और कहा कि आप लाइट तो खरीद नहीं रही है कम से कम लालटेन ही खरीद कर लगवा दीजिए लालटेन के लिए मिट्टी तेल पार्षद अपने पैसों से डलवा देंगे ताकि थोड़ा बहुत उजाला हो जाए नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद दल ने महापौर को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द लाइट खरीदी की जाय अन्यथा कांग्रेस पार्षद दल द्वारा निगम का घेराव किया जाएगा ज्ञापन देने वालों में नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,उप नेता प्रतिपक्ष विजयंत पटेल,कांग्रेस पार्षद दल प्रभारी दीपक साहू, सचेतक मनीषा सोनी,मनीष बघेल,नीरा खींचरिया ,अश्वनी निषाद,पायल पाटिल,रेखा बंजारे, उपस्थित थे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…