- August 7, 2026
स्थानांतरण नौकरी का हिस्सा, नई जगह कुछ न कुछ जरूर सीखता : त्रिलोक बंसल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। बेमेतरा पुलिस जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बेमेतरा श्री राजेश कुमार झा का स्थानांतरण राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण/एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर के लिए कार्यमुक्त किया गया। उन्हें पुलिस कार्यालय बेमेतरा के सभा कक्ष में गरिमामयी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, रीडर-1निरीक्षक कृष्णकांत सिंह ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया एवं उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। साथ ही उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की गई। स्थानांतरित उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बेमेतरा श्री राजेश कुमार झा का जिले में लगभग 05 साल का बहुत अच्छा कार्यकाल रहा। अनेक गंभीर मामलों में उनके पर्यवेक्षण से उल्लेखनीय सफलता मिली।
*उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बेमेतरा श्री राजेश कुमार झा ने* बेमेतरा जिले में बिताए अपने अनुभव को उपस्थित स्टाफ के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं अधीनस्थ व साथी अधिकारियों/कर्मचारियों का उन्हें पूरा सहयोग मिला। जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई, उसे उन्होंने पूरी लगन व ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया।
*एसपी बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल ने* उनके कार्यों की प्रशंसा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्थानांतरण नौकरी का हिस्सा होता है। अधिकारी या कर्मचारी जहां कहीं भी जाता है, वहां से कुछ न कुछ जरूर सीखता है। उन्होंने कहा कि काम करने में आनंद तभी आता है, जब जनता का सहयोग मिलता है। श्री राजेश कुमार झा ने अच्छे कार्यों से जनता का विश्वास जीता। उन्होंने अपराधों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण का सार्थक प्रयास किया। उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बेमेतरा श्री राजेश कुमार झा ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।
*एएसपी डॉ. हरीश यादव ने कहा कि* डीएसपी श्री राजेश कुमार झा ने अपने सेवा काल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री राजेश कुमार झा डीएसपी (मुख्यालय) के तौर पर पदस्थ रहते हुए अपने लगभग 05 वर्षों के कार्यकाल में अच्छा काम किया। उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे नई जिम्मेदारी भी सफलता के साथ निभाएंगे। उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने एवं नई जिम्मेदारियों में सफलता पाने के लिए शुभकामनाएँ दी।
*एसडीओपी बेमेतरा* श्री भुषण एक्का एवं डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके ने उनके सेवा काल व चुनाव के समय निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी।
*रक्षित निरीक्षक* श्री प्रवीण खलखो, निरीक्षक सोनल ग्वाला, मयंक मिश्रा, कृष्णकांत सिंह एवं पुलिस कार्यालय स्टाफ ने भी उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बेमेतरा श्री राजेश कुमार झा के कार्यों की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए एवं नई जगह के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
*इस विदाई समारोह में* पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, रीडर-1निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, स्टेनो संतोष सोनवानी, मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक (अ) प्रदीप देशमुख, सउनि (अ) महेन्द्र भुआर्य, प्रवीण लोहले, दीपक गर्जेलवार,अजय देवांगन, सउनि विष्णु सप्रे, रीडर-2 प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे प्रधान आरक्षक ताम्रध्वज देशमुख, ऐश्वर्य सिंह क्षत्री, खोमलाल साहू, आरक्षक अखिलेश क्षत्री, दीपक साहू, मनीष देवांगन, अमित यादव, जितेन्द्र नेताम, वासुदेव साहू, गेंदलाल चतुर्वेदी, योगेश्वर वर्मा, अमरदीप लहरे, राजेश नाथ योगी, भरत साहू, बिरेन्द्र चंद्राकर, गेल्विन साहू, धर्मेन्द्र राजपूत, सतीश साहू, अर्जुन चंद्राकर, कमलेश साहू, महिला आरक्षक भारती राजपूत, द्रोपती ठाकुर, संध्या विश्वकर्मा, प्रियंका सिंह, राही यादव, सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन रीडर-2 प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का ने किया।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




