• August 9, 2026

पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का द्वितीय चरण वार्ड दौरा- महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ घर-घर जनसंपर्क

पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का द्वितीय चरण वार्ड दौरा- महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ घर-घर जनसंपर्क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

महंगी बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वितीय चरण दौरा आज आयोजित किया गया।
इस दौरे का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री धीरज बाकलीवाल  एवं पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आनंद कपूर ताम्रकार ने किया।
वार्ड 57 उरला पश्चिम एवं वार्ड 58 उरला पूर्व में घर-घर दौरा
दौरे के दौरान *वार्ड क्रमांक 57 उरला (पश्चिम) एवं वार्ड क्रमांक 58 उरला (पूर्व), दुर्ग* में घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात की गई। लोगों से बिजली बिल और स्मार्ट मीटर की समस्याओं पर चर्चा कर फॉर्म भी भरवाए गए।
इस अवसर पर *शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल जी* ने कहा कि _”कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ किया गया था। छत्तीसगढ़ में सरप्लस बिजली होने के बाद भी भाजपा सरकार ने महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिलों तथा स्मार्ट मीटर जैसी जन विरोधी नीतियों को जनता पर थोप दिया है। यह छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय है।” उन्होंने चेतावनी दी कि _”यदि स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए एवं बिजली बिल हाफ योजना को लागू नहीं किया गया तो शहर में बड़ा आंदोलन कर बिजली ऑफिस का घेराव किया जाएगा।”_
*पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आनंद कपूर ताम्रकार* ने मांग की कि _”सरकार तुरंत बिजली बिलों में बढ़ोतरी वापस ले, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाए और आम उपभोक्ता को राहत प्रदान करे। अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।”
इस वार्ड दौरा कार्यक्रम में *नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पश्चिम ब्लॉक प्रभारी पोषण साहू, पूर्व पार्षद सुश्री जमुना साहू, बृजलाल पटेल, विजेंद्र भारद्वाज, पूर्व नेता प्रतिपक्ष लिखन साहू, कार्यालय प्रभारी सुनीत घोष, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शिशिरकांत कसार, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, मंडल प्रभारी धनंजय साहू, यशवंत दिल्लीवार, संतोष सोनी, चैतन्य बंछोर, गुलाब देवांगन, अमित साहू, पंकज साहू, रघुवीर साहू, मदन चौहान, तोरण निषाद, प्रीतम देशमुख, हिमांशु शर्मा, आयुष शर्मा, संतोषी साहू, रामऊ राम देवांगन, छबिलाल साहू, सरिता मेश्राम, संगीता साहू, रामायण साहू* एवं पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्तागण तथा उरला के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन *संगम चौक, उरला* में हुआ।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…