• August 9, 2026

ग्राम अंडा में रामकथा संगोष्ठी एवं गुरु सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर

ग्राम अंडा में रामकथा संगोष्ठी एवं गुरु सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण। अंडा में मानस सुधा परिवार द्वारा आयोजित *श्री रामकथा संगोष्ठी एवं वरिष्ठ गुरुजनों के सम्मान समारोह* में दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी* मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विधायक जी ने प्रभु *श्रीराम जी* के श्रीचरणों में शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ आदरणीय गुरुजनों को *श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह* भेंट कर सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विधायक श्री चंद्राकर जी ने कहा कि गुरुजन समाज के सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं। उनका सम्मान हमारी संस्कृति, संस्कार और कर्तव्य का प्रतीक है। उनके स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से ही समाज सदैव सही दिशा में अग्रसर होता है। आज के युग में भी गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखना हम सबका दायित्व है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए हम एक सशक्त और संस्कारवान समाज का निर्माण करें।”आप सभी को पवित्र श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाई।

कार्यक्रम में श्री मानस सुधा परिवार के पदाधिकारियों ने विधायक जी का आत्मीय स्वागत किया। कथा वाचकों ने श्रीराम कथा के माध्यम से मर्यादा, प्रेम और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर *श्री महेन्द्र पाण्डेय जी, श्री क्रेता चंद्राकर जी, श्री जयराम चंद्राकर जी, श्री खनवार चंद्राकर जी, श्री तिलक चंद्राकर जी, श्री राजेन्द्र साहू जी, श्री लक्ष्मीनारायण साहू जी, श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर जी* सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोतागण उपस्थित रहे।


Related News

अगस्त क्रांति दिवस पर अरुण वोरा ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

अगस्त क्रांति दिवस पर अरुण वोरा ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने…
42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग पावडर की होगी लैब जांच

42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर में सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था…
पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का द्वितीय चरण वार्ड दौरा- महंगी बिजली एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ घर-घर जनसंपर्क

पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का द्वितीय चरण वार्ड दौरा- महंगी बिजली एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज महंगी बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर के खिलाफ पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वितीय…