• August 9, 2026

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के द्वारा मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की उपस्थिति में 9 अगस्त क्रांति दिवस मनाया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता सेनानी व भारत छोड़ो आंदोलन के मुख्य नेतृत्व करता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं सभी भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करते हुए नमन किया।

जिला कांग्रेस दुर्ग अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि भारत के इतिहास में 9 अगस्त के दिन को ‘अगस्त क्रांति दिवस’ के रूप में जाना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावजूद जब अंग्रेज़ भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आज़ादी की अंतिम जंग का ऐलान कर दिया, जिससे ब्रितानिया हुकूमत में दहशत फैल गई। 9 अगस्त, सन् 1942 में इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी, इसीलिए 9 अगस्त के दिन को इतिहास में ‘अगस्त क्रांति दिवस’ के रूप में जाना जाता है। यह आंदोलन मुम्बई के जिस पार्क से शुरू हुआ, उसे अब ‘अगस्त क्रांति मैदान’ के नाम से जाना जाता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अंग्रेज़ों को देश से भगाने के लिए 4 जुलाई, सन् 1942 को एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें कहा गया कि यदि अंग्रेज़ भारत नहीं छोड़ते हैं तो उनके ख़िलाफ़ व्यापक स्तर पर नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाया जाए। इसी भारत छोड़ो आंदोलन के चलते अंग्रेजों को 1947 में देश को आजाद कर भारत छोड़कर जाना पड़ा। कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से अल्ताफ अहमद राय सिंह ढिकोला राजकुमार नारायणी दुष्यंत देवगन राहुल शर्मा आयुष शर्मा नंदकिशोर शर्मा अख्तर चौहान अशोक मेहरा रवि कोरिया ममता गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…