• August 10, 2026

विश्व आदिवासी दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए विधिक जागरूकता शिविर

विश्व आदिवासी दिवस पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए विधिक जागरूकता शिविर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

*बेमेतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा संचालित स्टेट प्लान ऑफ एक्शन कैलेंडर 2026-27 के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सरोज नन्द दास के मार्गदर्शन में तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव की उपस्थिति में किया गया।

प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास, बेमेतरा में आयोजित शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों, अनुसूचित जनजातियों के संवैधानिक अधिकार, शिक्षा एवं समानता का अधिकार, बाल अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध, बाल संरक्षण संबंधी कानून तथा निःशुल्क विधिक सहायता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

शिविर में विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार के शोषण, भेदभाव, बाल विवाह, बाल श्रम अथवा अन्य कानूनी समस्या की स्थिति में उचित विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान नालसा की विभिन्न योजनाओं, नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, पॉक्सो एक्ट 2012, हिट एंड रन स्कीम 2022, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों एवं लीगल एड डिफेंस कौंसिल द्वारा जिले के विभिन्न छात्रावासों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इनमें कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा, शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास कोबिया बेमेतरा, शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास बेमेतरा, शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास साजा, पोस्ट-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास बेमेतरा तथा शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास बेरला में छात्र-छात्राओं को कानून एवं उनके अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इन शिविरों में छात्र-छात्राओं के साथ छात्रावासों के अधीक्षक/अधीक्षिका, शिक्षकगण, लीगल एड डिफेंस कौंसिल के अधिवक्तागण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

इसके साथ ही जिला जेल बेमेतरा में भी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निरुद्ध बंदियों को आदिवासी समुदाय के अधिकारों, उनके संवैधानिक संरक्षण एवं विधिक अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, न्याय तक पहुंच तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…