• August 13, 2026

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिसाली दशहरा मैदान से निकली राष्ट्रभक्ति की विशाल तिरंगा यात्रा, विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत रिसाली नगर पालिका निगम द्वारा रिसाली दशहरा मैदान में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य रूप से शामिल हुए। हजारों की संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, BSF एवं CISF के जवान हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष के साथ सड़कों पर निकले।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज को हर घर तक पहुंचाना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर हम सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-आंदोलन बनाएं।”

यात्रा के समापन अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने शहीद रजनीकांत सिंह जी के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा “देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों का त्याग सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम गर्व से तिरंगा लहरा पा रहे हैं।”
उन्होंने कहा “राष्ट्रभक्ति और एकता के भाव के साथ निकली यह यात्रा इस बात का प्रमाण है कि रिसाली की जनता देश और तिरंगे के सम्मान के लिए सदैव समर्पित है।”

इस अवसर पर निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा जी, मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, श्री राजू राकेश जांगड़े जी, महामंत्री श्री गुड्डू झा जी, श्री दशरथ साहू जी, श्री नरेंद्र निर्मलकर जी, श्री पुनाराम कलिहारी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू जी, पार्षद श्री धर्मेंद्र भगत जी, श्री विधि यादव जी, श्रीमती रमा साहू जी, श्रीमती सविता धावस जी, श्रीमती ममता सिन्हा जी, श्रीमती ईश्वरी साहू जी, श्रीमती सरिता देवांगन जी, श्रीमती गजेंद्री कोठारी जी, श्रीमती शीला नरखड़े जी, श्रीमती माया यादव जी, श्री सचिन गोस्वामी जी, श्री अजीत चौधरी जी, श्री अमन शर्मा जी, सुश्री कंचन सिंह जी, श्रीमती संध्या वर्मा जी, श्रीमती राजेश्वरी पसीने जी, डॉ. अनुपमा गोस्वामी जी, BSF एवं CISF के जवान, निगम के कर्मचारी तथा नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, वृक्षारोपण और पौधा वितरण का किया गया आयोजन

सेवा से मनाया गया नमन चंद्राकर का जन्मदिवस, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
दुर्ग शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हुआ शहर , जेआरडी स्कूल मैदान से शहीद चौक तक गूंजे

दुर्ग शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण…
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी के नेतृत्व में गुधेली स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा सैकड़ों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा साइकिल यात्रा

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी के नेतृत्व में गुधेली स्कूल में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश लेकर 11 अगस्त…