• August 13, 2026

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

दुर्ग में निकली भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर – गजेन्द्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में दुर्ग शहर विधायक एवं केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, भाजपा परिवारजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और हजारों की संख्या में शहरवासी, युवा, विद्यार्थी एवं महिलाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पटेल चौक से बाजे गाजे के साथ निकली यात्रा में हजारों युवा और विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता की जय के जयघोष से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। रास्ते भर जगह-जगह फूलों की वर्षा कर दुर्गवासियों ने मोर तिरंगा – मोर अभिमान का अद्भुत संदेश दिया।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की आज दुर्ग में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर राष्ट्रभक्ति के इस विराट उत्सव का सहभागी बनने का अवसर मिला। हाथों में लहराता तिरंगा, हृदय में राष्ट्रप्रेम और भारत माता के जयघोष से गूंजता दुर्ग, यह दृश्य हर नागरिक के मन में देश के प्रति गर्व और समर्पण का भाव जगाने वाला था। बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर तिरंगे के प्रति अपनी आस्था और राष्ट्र के प्रति अपने संकल्प को अभिव्यक्त किया। तिरंगा केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। आइए, इसकी आन-बान-शान को सर्वोच्च रखते हुए विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर, जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू सहित दुर्ग भाजपा परिवारजन उपस्थित रहे।
पटेल चौक दुर्ग से निकली इंदिरा मार्केट, भव्य यात्रा , श्री शिवम, अग्रसेन चौक होते हुए शहीद चौक में समापन हुआ। रास्ते भर नागरिकों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा और नारों के साथ किया। अनेक स्थानों पर स्थानीय संगठनों और व्यापारियों ने जलपान व पानी की व्यवस्था कर यात्रियों का अभिनंदन किया।
यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने अनुशासन और उत्साह का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके हाथों में लहराता तिरंगा देशभक्ति की भावना को दिखा रहा था। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और पुरुष वर्ग ने केसरिया पगड़ी पहनकर यात्रा की शोभा बढ़ाई, तो युवाओं ने देशभक्ति के गीतों पर झूमकर अपनी ऊर्जा का प्रदर्शन किया।


Related News

धनगांव में भक्ति का महाकुंभ: मंजीरा लेकर रामधुनि में झूमीं कौशल्या साय, डिप्टी CM विजय शर्मा ने दी 20 लाख की सौगात

धनगांव में भक्ति का महाकुंभ: मंजीरा लेकर रामधुनि में झूमीं कौशल्या साय,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। जिले के ग्राम धनगांव में स्वर्ण जयंती एवं राज्यस्तरीय रामधुनि प्रतियोगिता का भव्य…
गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही न जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को, ग्रामीणों का बढ़ रहा आक्रोश

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग से बेमेतरा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग कंतेली, निनवा , हथमुड़ी , डूडा,…
गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली तक का हुआ प्रदर्शन बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देकर ही बनेगा सशक्त समाज–दिनेश देवांगन

गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से देशभर में चलाए जा…