• August 16, 2026

नवागढ़ विकासखंड में कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर कार्रवाई

नवागढ़ विकासखंड में कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । कृषि आदान सामग्री के विक्रय एवं अभिलेखों के संधारण की निगरानी के लिए कृषि विभाग द्वारा नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत विभिन्न कृषि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले कृषि आदान विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान साहू कृषि केंद्र, भीमपुरी में बिना स्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशक का विक्रय किया जाना पाया गया। इस पर संबंधित कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से कीटनाशक के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया। इसी प्रकार वर्षा कृषि केंद्र, भीमपुरी में भी बिना स्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशक का विक्रय पाए जाने पर संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी कर कीटनाशक विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई की गई।

वहीं साहू कृषि केंद्र, रूसे के निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर एवं बिल बुक का नियमित रूप से संधारण नहीं किया जाना पाया गया। इस पर संबंधित कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त विक्रम कृषि केंद्र, मुरकुटा, आरव कृषि केंद्र, प्रतापपुर एवं श्री कृष्णा कृषि केंद्र, प्रतापपुर का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा निर्मित कीटनाशक उत्पादों के नमूने लिए गए, जिन्हें नियमानुसार परीक्षण के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

कृषि विभाग ने जिले के सभी कृषि आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि कीटनाशक एवं अन्य कृषि आदान सामग्री का विक्रय शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप ही करें। साथ ही स्रोत प्रमाण पत्र, स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक सहित सभी आवश्यक अभिलेखों का नियमित एवं नियमानुसार संधारण सुनिश्चित करें।

उप संचालक कृषि मोरध्वज डडसेना ने कहा कि जिले में कृषि आदान विक्रेताओं की जांच एवं निगरानी की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही न जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को, ग्रामीणों का बढ़ रहा आक्रोश

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग से बेमेतरा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग कंतेली, निनवा , हथमुड़ी , डूडा,…
गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली तक का हुआ प्रदर्शन बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देकर ही बनेगा सशक्त समाज–दिनेश देवांगन

गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से देशभर में चलाए जा…
तहसील कार्यालय से बीजेपी कार्यालय होते हुए शनिचरी बाजार चौक तक मार्ग अब कहलाएगा स्वर्गीय चैनसुख भट्टड़ मार्ग

तहसील कार्यालय से बीजेपी कार्यालय होते हुए शनिचरी बाजार चौक तक मार्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक आज श्रद्धेय मोतीलाल वोरा…