- August 16, 2026
परपोड़ा और मोहभट्टा में शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
ग्राम पंचायत परपोड़ा में कई स्थानों में किया गया ध्वजारोहण, गांव के लोगों में खुशी और आनंद का माहौल रहा, स्कूल के सभी शिक्षकों ने 15 अगस्त के कार्यक्रम में भाग लिया, कई विद्यालयो के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति और झांकी निकालकर , शांति, स्नेह , भाई चारे का संदेश दिया, सरस्वती माता ,भारतमाता के तैल चित्र पर तिलक लगाकर ,दीप प्रज्वलित कर,नारियल, फूल चढ़ाया गया, मुख्य अतिथि सुनील सिंह राजपूत ने तीन स्थानों में अलग अलग जगह पर स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश करते हुए स्वतंत्रता दिवस के इस त्यौहार में ध्वजारोहण कर बच्चों को आशीर्वाद दिया, सर्वप्रथम सरस्वती शिशु मंदिर में ध्वजारोहण किया इसके पश्चात सेवा सहकारी समिति मोहभट्ठा में ध्वजारोहण किया गया,बच्चों के साथ इस आयोजन में गांव के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, बूंदी और मिठाई का बच्चों एवं गांव के लोगों में वितरण भी किया गया।
सेवा सहकारी समित मर्यादित मोहभट्टा में 15 अगस्त ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। ध्वजारोहन मुख्य अतिथि एवं सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष, सुनील सिंह द्वारा किया गया। समिति प्रबंधक खान और सहायक पवन निषाद, पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल मारकंडे, पूर्व अध्यक्ष धनराज साहू, रमेश साहू, बीरबल साहू, रमेश साहू,पुहुप , बुधराम साहू, तोरण पाल ,संतोष पांडे, और ग्राम पंचायत मोहभट्ठा और परपोड़ा के बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




