- August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने दुर्ग शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम पांच कंडील चौक में ध्वजारोहण किया गया, जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया गया। इसके पश्चात राजीव भवन, दुर्ग में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में श्री राकेश ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसमें श्री धीरज बाकलीवाल शामिल हुए।
श्री धीरज बाकलीवाल गांधी प्रतिमा की आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री अरूण वोरा के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए,इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन में अल्ताफ अहमद द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सहभागिता की। तत्पश्चात साईं बाबा मंदिर में ध्वजारोहण किया तथा वार्ड क्रमांक 4 में आयोजित कार्यक्रम में भी ध्वजारोहण कर उपस्थित नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में भीम चौहान द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद कंगला माझी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और समाज के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान और करोड़ों भारतीयों की एकता एवं गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी को राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए।




