• August 16, 2026

भाजपा अंजोरा मंडल की भव्य विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा अंजोरा, राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनी तिरंगा यात्रा

भाजपा अंजोरा मंडल की भव्य विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा अंजोरा, राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनी तिरंगा यात्रा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। भाजपा अंजोरा मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव के भाव से ओत-प्रोत *”विशाल तिरंगा यात्रा”* का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपने समर्पण और सम्मान को व्यक्त किया।

इस अवसर पर यात्रा का नेतृत्व दुर्ग ग्रामीण विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी और जिला अध्यक्ष *श्री सुरेंद्र कौशिक जी ने किया*

विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि _”यह तिरंगा यात्रा मात्र एक यात्रा नहीं है। यह माँ भारती, हमारे महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। तिरंगा भारत के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। जब तक देश का अंतिम व्यक्ति भी सम्मान से जी रहा है, तब तक तिरंगा इसी तरह ऊंचा लहराता रहेगा।”_
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं।

दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष *श्री सुरेंद्र कौशिक जी* ने कहा कि _”प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा देश ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। तिरंगा हमारी एकता का प्रतीक है। भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर काम कर रहा है। अंजोरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज जिस उत्साह से तिरंगा यात्रा निकाली है, वह अत्यंत सराहनीय है।”_

*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
जिला मंत्री श्री गिरेश साहू जी एवं श्री नवीन पवार जी, मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत सिन्हा जी, केंद्रीय बैंक अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन जी, जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जी, जनपद सदस्य श्रीमती संगीता साहू जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया बेलचंदन जी, ओबीसी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री तेखन सिन्हा जी, महामंत्री श्री चेतन साहू जी, श्री नंदू निर्मलकर जी, श्री ओमकार देवांगन जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री विनोद साहू जी, महामंत्री श्री चमन यदु जी, श्री टेकसिंह साहू जी, श्री गिरेश्वर देशमुख जी, श्री दिनेश देशमुख जी, श्री देवप्रसाद साहू जी, श्री मुकेश मांडले जी, श्री रंजीत निषाद जी, श्रीमती भू भारती साहू जी, श्रीमती लक्ष्मी साहू जी, श्री पवन महतेल जी, श्रीमती वीणा महतेल जी, श्री महेश निषाद जी, श्री शिव निषाद जी, श्री गोपी यादव जी, श्री टमल यादव जी, श्री राजेश्वर यादव जी एवं श्री शंकर राउत जी सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया था।


Related News

भाजपा द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल को गंगा जल से धोना दलित समाज का घोर अपमान :धीरज बाकलीवाल

भाजपा द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल को गंगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी दुर्गा के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते…
मजदूर कार्ड पंजीयन एवं नवीनीकरण की समस्या को लेकर कांग्रेस एवं इंटक ने श्रम विभाग को सौंपा ज्ञापन

मजदूर कार्ड पंजीयन एवं नवीनीकरण की समस्या को लेकर कांग्रेस एवं इंटक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मजदूर कार्ड के पंजीयन एवं नवीनीकरण में आ रही तकनीकी समस्याओं,…
मध्य ब्लॉक कांग्रेस का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान, भाजपा सरकार से नाराज जनता आवेदन भरने में उत्सुकता दिखाई

मध्य ब्लॉक कांग्रेस का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान, भाजपा सरकार से नाराज…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष…