• August 16, 2026

विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीदों एवं पीड़ितों को किया गया नमन, डिप्टी सीएम अरुण साव हुए शामिल

विभाजन विभीषिका दिवस पर शहीदों एवं पीड़ितों को किया गया नमन, डिप्टी सीएम अरुण साव हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम। विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर नगर निगम के श्रद्धेय मोतीलाल वोरा सभागार में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर,भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे,सहकारी नागरिक बैंक अध्यक्ष प्रितपाल बेलचलंदान,प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा,पूर्व मंत्री श्रीमती रामशिला साहू,कलेक्टर अभिजीत सिंह,आयुक्त मोहेंद्र साहू सहित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, एल्डरमैन एवं निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर हम उन लाखों भारतीयों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं, जिन्होंने वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान अकल्पनीय पीड़ा, विस्थापन और हिंसा का सामना किया। यह दिवस हमें इतिहास की उस त्रासदी को स्मरण करने और उससे सीख लेने का अवसर देता है।

उन्होंने कहा कि विभाजन केवल देश की सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि यह लाखों परिवारों के घर, रिश्ते, सपने और स्मृतियों के बिखरने की त्रासदी थी। असंख्य लोगों ने अपने प्राण गंवाए और करोड़ों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने सभी पीड़ितों एवं दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस हमें इतिहास को याद करने के साथ-साथ उससे सीख लेने का संदेश देता है। यह दिवस बताता है कि समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारा कितना आवश्यक है। हमें जाति, भाषा, क्षेत्र और अन्य सभी भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व के सामने एक सशक्त, आत्मविश्वासी और विकासशील राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम अपने पूर्वजों की पीड़ा को याद रखते हुए ऐसा भारत बनाएं, जहां शांति, सद्भाव और प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रथम की भावना हो।
महापौर ने कहा कि हम संकल्प लें कि इतिहास को कभी नहीं भूलेंगे, शहीदों और पीड़ितों के बलिदान को सदैव याद रखेंगे, देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करेंगे तथा मिल-जुलकर एक मजबूत, समृद्ध और गौरवशाली भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

उन्होंने विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले सभी भाई-बहनों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।विभाजन विभीषिका दिवस ने दिया इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र की एकता मजबूत करने का संदेश

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमैन सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही न जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को, ग्रामीणों का बढ़ रहा आक्रोश

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग से बेमेतरा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग कंतेली, निनवा , हथमुड़ी , डूडा,…
गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली तक का हुआ प्रदर्शन बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देकर ही बनेगा सशक्त समाज–दिनेश देवांगन

गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से देशभर में चलाए जा…
तहसील कार्यालय से बीजेपी कार्यालय होते हुए शनिचरी बाजार चौक तक मार्ग अब कहलाएगा स्वर्गीय चैनसुख भट्टड़ मार्ग

तहसील कार्यालय से बीजेपी कार्यालय होते हुए शनिचरी बाजार चौक तक मार्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की सामान्य सभा की बैठक आज श्रद्धेय मोतीलाल वोरा…