• August 16, 2026

मध्य ब्लॉक कांग्रेस का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान, भाजपा सरकार से नाराज जनता आवेदन भरने में उत्सुकता दिखाई

मध्य ब्लॉक कांग्रेस का स्मार्ट मीटर बदलो अभियान, भाजपा सरकार से नाराज जनता आवेदन भरने में उत्सुकता दिखाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गा द्वारा स्मार्ट मीटर बदलो अभियान के तहत वार्ड नंबर 36 गंज पर अवार्ड एवं वार्ड नंबर 37 आजाद वार्ड के बूथ में जाकर घर-घर आवेदन फार्म भरवा गए स्मार्ट मीटर लगने से जो बिल आ रहा है जनता में हाहाकार मचा हुआ है। इस अभियान में जनता ने बताया कि
भाजपा सरकार ने जनता पर बिजली का दोहरा हमला किया है। एक तरफ *बिजली के दामों में 5 बार बढ़ोतरी* कर दी, दूसरी तरफ जबरदस्ती *स्मार्ट मीटर थोपकर* गरीब का बिल कई गुना कर दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ थी। भाजपा ने आते ही वो योजना बंद कर दी। आज आम आदमी का 800 का बिल 2500 आ रहा है।
स्मार्ट मीटर लगने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी बिल बहुत ज्यादा बिना उपयोग के भी यूनिट बढ़ रहा है।आगे रिचार्ज का झंझट लाइट कभी भी कट जा रही है।इसमें पारदर्शिता नहीं है जनता को मीटर की रीडिंग समझ ही नहीं आ रहा है
इसीलिए आज हम आवेदन अभियान चला रहे हैं। हमारी मांग है की 400 यूनिट हाफ योजना फिर से शुरू हो सभी स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगें स्मार्ट मीटर से आए अतिरिक्त बिल माफ हों।
अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,ब्लाक प्रभारी संजय बत्रा,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री राहुल शर्मा,दुर्ग इंटक अध्यक्ष प्रकाश शिवणकर,पूर्व पार्षद अशोक मेहरा,श्रद्धा सोनी,बृजेंद्र भारद्वाज,मुकेश राठी,मनोज सिन्हा, अली असगर,ईश्वर साहू,रवि कोसरिया,कु.आंचल गुप्ता उपस्थित थे।


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…