• August 16, 2026

नशा और शराब को गांव से दूर करने मोहभट्टा सरपंच चला रहीं अभियान

नशा और शराब को गांव से दूर करने मोहभट्टा सरपंच चला रहीं अभियान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

सरपंच केवरा बाई नरसिंह साहू ने ग्राम सभा की बैठक में नशा , शराब को पूर्ण प्रतिबंध करने का प्रस्ताव ग्राम सभा में रखा, गांव के पंच और पंचायत में उपस्थित लोगों ने इस विषय में सहमति जताते हुए गांव को नशे से मुक्त करने के लिए कमर कसी है, सरपंच ने कहा कि नशे की वजह से गांव के छोटे-छोटे बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है जिसकी वजह से गांव का माहौल बिगड़ रहा है, इसलिए आए दिन लड़ाई झगड़ा बढ़ रहा है, इससे निपटने के लिए उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि रोड के किनारे,सड़क के ऊपर लगे हुए चखना, दुकानों की आड़ में होने वाले नशाखोरी का धंधा बंद होना चाहिए जिस पर तुरंत कार्रवाई कर जिला प्रशासन संज्ञान में लेते हुए ऐसे लोगों पर हटाने कार्रवाई चाहिए, जिनकी वजह से गांव का वातावरण और छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो, गांव के लोगों के जीवन में होने वाली परेशानी को कम करने का उन्होंने प्रयास किया ,उन्होंने अनुरोध किया कि ऐसे टपरों ,ठेले को रोड के किनारे लगाने से लोगों को आने जाने में हो रही है दिक्कतें, जिस वजह से मवेशी भी रोड पर जूठन खाने पहुंच जाते हैं , आय दिन होती है दुर्घटनाएं ऐसे में इन्हें हटाया जाना चाहिए, उन्होंने गांव के विकास के लिए लगातार प्रयास किया है जल भराव के कारण होने वाली समस्या से निपटने के लिए उन्होंने मलमा डालने का भी तो सराहनीय कार्य किया, परंतु निकासी न होने के कारण जल भराव के लिए उन्होंने प्रस्ताव भी किया ,बरसात के बाद उसकी व्यवस्था भी करने का आश्वासन दिया है।उन्होंने जानकारी दी की 19/04/2025 को शराब और गांजा को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने प्रस्ताव रखा गया एवं 68 सदस्यों द्वारा सहमति से पारित किया गया, देखिए पूरी खबर

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

धनगांव में भक्ति का महाकुंभ: मंजीरा लेकर रामधुनि में झूमीं कौशल्या साय, डिप्टी CM विजय शर्मा ने दी 20 लाख की सौगात

धनगांव में भक्ति का महाकुंभ: मंजीरा लेकर रामधुनि में झूमीं कौशल्या साय,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। जिले के ग्राम धनगांव में स्वर्ण जयंती एवं राज्यस्तरीय रामधुनि प्रतियोगिता का भव्य…
गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही न जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को, ग्रामीणों का बढ़ रहा आक्रोश

गड्ढे वाली सड़कें बेमेतरा की पहचान, न अफसरों को शर्म आ रही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग से बेमेतरा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग कंतेली, निनवा , हथमुड़ी , डूडा,…
गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, छत्तीसगढ़ी व्यंजन से रंगोली तक का हुआ प्रदर्शन बेटियों को शिक्षा और समान अवसर देकर ही बनेगा सशक्त समाज–दिनेश देवांगन

गया नगर में आंगन मिलन सेवा में नन्हे बच्चों व महिलाओं ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से देशभर में चलाए जा…