• August 16, 2026

अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश : मंत्री गजेन्द्र यादव

अटल जी के विराट व्यक्तित्व से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा देश : मंत्री गजेन्द्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी एवं युगद्रष्टा राजनेता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर दुर्ग स्थित अटल परिसर (जेल तिराहा) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किये।
कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से भारत को नई दिशा दी और देश की राजनीति में शुचिता, संवेदनशीलता एवं सिद्धांतों की मिसाल कायम की।
उन्होंने कहा कि अटल जी की प्रसिद्ध पंक्तियां हार नहीं मानूंगा, रार नई ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता-मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं आज भी देशवासियों में संघर्ष, संकल्प और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा का संचार करती हैं। उनका विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट आस्था सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि अटल जी ने भारत की राजनीति को केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा का साधन माना। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिये।


Related News

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को देशव्यापी आंदोलन

मजदूर अधिकारों के लिए सड़कों पर देश: बी.एम.एस का17 अगस्त 2026 को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   देश की आर्थिक नींव रखने और उत्पादन क्षेत्र में दिन-रात पसीना बहाने वाला…
महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं आयुक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

महापौर अलका बाघमार ने नगर निगम मुख्यालय में किया ध्वजारोहण, महापौर एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में गौरवशाली परंपरा के अनुरूप 80वां स्वतंत्रता दिवस…
संयोजक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

संयोजक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…