• August 17, 2026

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर विधायक ललित चंद्राकर ने सतरूपा शीतला मंदिर में किया द्वादश ज्योतिर्लिंग में महारुद्राभिषेक

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर विधायक ललित चंद्राकर ने सतरूपा शीतला मंदिर में किया द्वादश ज्योतिर्लिंग में महारुद्राभिषेक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

सावन माह के तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी के पावन पर्व पर आज दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष *श्री ललित चंद्राकर जी* दुर्ग स्थित प्रसिद्ध *सतरूपा शीतला मंदिर* पहुंचे।

यहां आयोजित *भव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग महारुद्राभिषेक एवं कालसर्प दोष निवारण पूजा* में शामिल होकर विधायक श्री चंद्राकर ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

पूजा के पश्चात विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि _”सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। नागपंचमी के दिन द्वादश ज्योतिर्लिंग महारुद्राभिषेक और कालसर्प दोष निवारण पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मेरी प्रार्थना है कि महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे और छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार भी इसी भाव से प्रदेश की सेवा कर रही है।”_

मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने विधायक जी के साथ मिलकर “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…