• August 19, 2026

शिक्षा और सहयोग के छोटे प्रयास ही बच्चों के सपनों को देते हैं नई उड़ान – ललित

शिक्षा और सहयोग के छोटे प्रयास ही बच्चों के सपनों को देते हैं नई उड़ान – ललित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष *श्री ललित चंद्राकर * धनोरा स्थित *”तारे जमीन पर” मूक-बधिर बच्चों के आवासीय विद्यालय, हरिशीकेश एजुकेशन सोसायटी* पहुंचे।

इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक अध्ययनरत *32 मूक-बधिर बच्चों* को पुस्तकें एवं बैग वितरित कर विधायक श्री चंद्राकर ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि _”बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखकर मन को बेहद प्रसन्नता हुई। शिक्षा और सहयोग के छोटे-छोटे प्रयास ही बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनते हैं। ये बच्चे विशेष हैं और इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए समाज और सरकार दोनों को मिलकर प्रयास करना होगा। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हर वर्ग के बच्चों को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।”_

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि हरिशीकेश एजुकेशन सोसायटी द्वारा मूक-बधिर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवासीय सुविधा देकर समाज सेवा का अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है। ऐसे प्रयास ही समाज को संवेदनशील और समावेशी बनाते हैं। विधायक जी ने आश्वस्त किया कि विद्यालय के विकास एवं बच्चों की सुविधाओं के लिए हर संभव सहयोग राज्य सरकार एवं उनके द्वारा किया जाएगा।

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
संस्था की डायरेक्टर श्रीमती गीता विश्वास , प्राचार्य श्रीमती देवोप्रिया घोष श्रीमती लातेश्वरी ठाकुर श्रीमती प्रीति साहू , श्रीमती गुंजा राव , श्रीमती गायत्री साहू , श्रीमती भद्राशीला पजारे , श्रीमती डॉली देवांगन , श्रीमती कुसुमलता जी सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल दास बघेल ने साल-श्रीफल भेंटकर किया वृद्धजनों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कंतेली वृद्धाश्रम में भव्य सम्मान समारोह, मंत्री दयाल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आज ग्राम कंतेली स्थित वृद्धाश्रम में एक…
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, स्वस्थ और सुंदर समाज की जिम्मेदारी है –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत आज…
इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा

इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण होगा भगवान परशुराम चौक, मूर्ति…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक…