• August 20, 2026

पेपर लीक की खबर बेहद गंभीर, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — अरुण वोरा

पेपर लीक की खबर बेहद गंभीर, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में B.Sc. द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी विषय के प्रश्नपत्र के परीक्षा से पहले लीक होने की सामने आई खबर बेहद गंभीर और चिंताजनक है।

पूर्व विधायक अरुण वोरा जी ने कहा कि यदि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक हुआ है, तो यह केवल परीक्षा व्यवस्था की विफलता नहीं बल्कि मेहनत करने वाले हजारों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस पूरे मामले की *निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच* कराए और यह पता लगाए कि प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले बाहर कैसे पहुंचा। दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति, अधिकारी या किसी भी जिम्मेदार तंत्र के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।

श्री वोरा ने कहा कि विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई की है। किसी भी लापरवाही या भ्रष्टाचार की कीमत छात्रों को नहीं चुकानी चाहिए। यदि पेपर लीक की पुष्टि होती है तो छात्रों के हित में परीक्षा को लेकर उचित निर्णय लिया जाए और किसी भी विद्यार्थी के साथ अन्याय न हो। वोरा ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर सच्चाई सामने लाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।


Related News

इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता, श्रमिक हितों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष जरूरी- राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हौशिला शर्मा

इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता, श्रमिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुवार…
छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी गठित, अर्पणा तिवारी अध्यक्ष, तनु मिश्रा सचिव और रानी उपाध्याय बनी कोषाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी गठित, अर्पणा तिवारी अध्यक्ष,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज दुर्ग की नई कार्यकारिणी का गठन…
पं. प्रदीप मिश्रा जी ने शासकीय स्कूलों में मंत्रोच्चारण की पहल की सराहना की, कथा सुनने पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, शिव महापुराण कथा में हुए लीन

पं. प्रदीप मिश्रा जी ने शासकीय स्कूलों में मंत्रोच्चारण की पहल की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से भिलाई के…