• August 20, 2026

विधायक ललित चंद्राकर आजाद मार्केट के युवान फिटनेस सेंटर के 7वें स्थापना दिवस में हुए शामिल, 33 यूनिट रक्तदान की सराहना की

विधायक ललित चंद्राकर आजाद मार्केट के युवान फिटनेस सेंटर के 7वें स्थापना दिवस में हुए शामिल, 33 यूनिट रक्तदान की सराहना की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष *श्री ललित चंद्राकर जी* रिसाली स्थित *आजाद मार्केट* में *युवान फिटनेस सेंटर* के 7 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने सेंटर के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की विशेषता रही कि युवान फिटनेस सेंटर के सदस्यों द्वारा *33 यूनिट रक्तदान* कर मानव सेवा का प्रेरणादायी कार्य किया गया।

रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि _”रक्तदान सामाजिक सेवा के साथ-साथ किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का पुण्य कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ-साथ समाजसेवा और मानव कल्याण के लिए युवान फिटनेस सेंटर द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय हैं।”_

उन्होंने कहा कि _”युवान फिटनेस सेंटर ने 7 वर्षों में न केवल युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं कामना करता हूं कि यह सेंटर निरंतर प्रगति करे और इसी तरह सेवा कार्यों में अपना योगदान देता रहे। संस्थान के संचालक भाई धर्मेन्द्र भगत जी निश्चित रूप से निरंतर सेवा कार्य में लगे रहते हैं।
राज्य की विष्णुदेव साय सरकार भी युवाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर प्रतिबद्ध है।”

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
संस्था प्रमुख एवं पार्षद श्री धर्मेन्द्र भगत जी, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री एकनाथ अनुपम साहू जी, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू राकेश जंघेल जी, रिसाली निगम नेता प्रतिपक्ष श्री शैलेन्द्र साहू जी, श्री सतीश दुबे जी, श्री संतोष चौधरी जी, श्रीमती आँचल यादव जी एवं बड़ी संख्या में सेंटर के सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रक्तदाताओं को विधायक जी द्वारा सम्मानित भी किया गया।

 


Related News

इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता, श्रमिक हितों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष जरूरी- राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हौशिला शर्मा

इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता, श्रमिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) का चौथा राष्ट्रीय अधिवेशन गुरुवार…
छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी गठित, अर्पणा तिवारी अध्यक्ष, तनु मिश्रा सचिव और रानी उपाध्याय बनी कोषाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी गठित, अर्पणा तिवारी अध्यक्ष,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज दुर्ग की नई कार्यकारिणी का गठन…
पं. प्रदीप मिश्रा जी ने शासकीय स्कूलों में मंत्रोच्चारण की पहल की सराहना की, कथा सुनने पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, शिव महापुराण कथा में हुए लीन

पं. प्रदीप मिश्रा जी ने शासकीय स्कूलों में मंत्रोच्चारण की पहल की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। विश्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से भिलाई के…