- August 20, 2026
छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी गठित, अर्पणा तिवारी अध्यक्ष, तनु मिश्रा सचिव और रानी उपाध्याय बनी कोषाध्यक्ष

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग । छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज दुर्ग की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें अर्पणा तिवारी को अध्यक्ष, तनु मिश्रा को सचिव और रानी उपाध्याय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी ने समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में भारती दुबे, अनिता पांडेय और संगीता शर्मा को संरक्षक बनाया गया है, वहीं सरिता मिश्रा एवं किरण मिश्रा उपाध्यक्ष, ममता तिवारी सह सचिव तथा सुषमा तिवारी सहकोषाध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। विशेष सलाहकार के रूप में शकुंतला चौबे एवं शीला चौबे को जिम्मेदारी दी गई है। सांस्कृतिक सचिव के रूप में श्वेता शुक्ला, राजेश्वरी मिश्रा, संगीता मिश्रा, आभा शर्मा एवं निधि शर्मा को शामिल किया गया है। संगठन सचिव की जिम्मेदारी विजयलक्ष्मी दुबे, मंजुलता मिश्रा, दुलारी शर्मा, रंजना शर्मा, तारणी दीवान, ममता पांडेय एवं आरती दीवान को सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी के रूप में किरण तिवारी एवं सपना शर्मा तथा धार्मिक पोस्ट प्रभारी के रूप में आशा चौबे, प्रभा शर्मा एवं भारती दीवान को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मिली शर्मा, अंजु शुक्ला, आशा शर्मा, कृष्णा मिश्रा, नीलिमा पांडेय, प्रशिला शर्मा, सीमा शर्मा, मीना शर्मा, अनिता दीवान, ममता शुक्ला, ज्योति उपाध्याय, कीर्ति शर्मा, रोशनी चौबे, अंजु दीवान को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने, महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज को नई दिशा और मजबूती प्रदान करने की आशा व्यक्त की है।




