- August 23, 2026
भारत माता चौक थान खमहरिया चौक से लेकर बेमेतरा मार्ग जाने के रास्ते में झंडा चौक के पास तक गड्ढे ही गड्ढे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
थानखम्हरिया का हृदय स्थल भारत माता चौक से लेकर झंडा चौक तक, स्टेट बैंक के सामने जहां पैदल चलना भी कष्टदायी है, स्थानीय व्यक्ति पवन अग्रवाल जय श्रीश्याम मेडिकल स्टोर भारत माता चौक के सामने इनकी दुकान है, उनसे चर्चा करने पर उन्होंने बतलाया कि थानखमहरिया में पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा भारत माता चौक में मलमा चार दिन पहले पटवाया गया था, अब हालात यह है कि कुछ दिनो की बारिश से ही यहां के चौक ,चौराहे सड़क की स्थिति सामने आ रही है, लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं, इसी रोड से भारी वाहन लगातार गुजरते हैं, इसी रोड से पालक अपने बच्चों को टू व्हीलर में लेकर आते जाते हैं,PWD विभाग काम को सही ढंग से नहीं कर रहे ऐसा स्थानीय लोगों का कहना है जहां तक मरम्मत की जरूरत है वहां केवल डस्ट डालकर चलाया जा रहा है काम, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा स्थानीय स्तर पर अच्छा कार्य किया जा रहा है, एक विशेष जानकारी यह भी सामने आ रही साजा की शान कहे जाने वाले तिरंगा झंडा चौक में लगे हुए तिरंगे के स्थान पर अब वह झंडा नहीं है, उसे स्थानीय लोगों ने शीघ्र लगवाने के लिए मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन को अवगत कराने व लगवाने का अनुरोध किया, अभी कुछ दिन ही बीते है 15 अगस्त मनाया गया है,इसलिए भी इस विषय को गंभीरता से लेने की आवश्यकता महसूस होती है, अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस विषय पर कितनी जल्दी संज्ञान लेते हैं।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




