• August 23, 2026

ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 27 और 28 को 1.52 करोड़ 98 हजार की नवीन विकास कार्यों की सौगात दी

ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 27 और 28 को 1.52 करोड़ 98 हजार की नवीन विकास कार्यों की सौगात दी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति निरंतर जारी है। आज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम के *वार्ड क्रमांक 28 शक्ति विहार* और *वार्ड क्रमांक 27 मैत्री नगर* में कुल *1 करोड़ 52 लाख 98 हजार रुपये* के नवीन विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

*वार्ड 28 – शक्ति विहार* – लागत *108.89 लाख रुपये*
_कार्य_: सड़क चौड़ीकरण, डोम शेड, नाली निर्माण, पुलिया/कलवर्ट, फेसिंग एवं गेट मरम्मत, नवीनीकरण, कवर ड्रेन, सौंदर्यीकरण एवं पेवर ब्लॉक निर्माण

*वार्ड 27 – मैत्री नगर* – लागत *44.09 लाख रुपये*
_कार्य_: पाथवे निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं पेवर ब्लॉक निर्माण

इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं में विस्तार होगा और वार्ड के विकास को नई गति मिलेगी।

*इस अवसर पर अपने संबोधन में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा* कि _”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में सुशासन की सरकार हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पित है। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है। सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, सौंदर्यीकरण जैसी मूलभूत सुविधाएं अब हर वार्ड तक पहुंच रही हैं।_

_हमारा उद्देश्य है रिसाली के हर वार्ड को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श वार्ड बनाना। जनता की जो प्राथमिकता है, जो मांग है उसे पहले पूरा किया जाएगा। आज शक्ति विहार और मैत्री नगर में 1.52 करोड़ से अधिक के काम शुरू हुए हैं, यह इसी बात का प्रमाण है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति दोनों है। भाजपा सरकार का मंत्र है – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। इसी मंत्र के साथ क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर हम जनविश्वास को और मजबूत करेंगे। सुशासन सरकार में विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है और हर घर तक मोदी की गारंटी पहुंच रही है।”_
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित*
रिसाली मंडल अध्यक्ष *अनुपम साहू*, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष *राजू जंघेल*, महामंत्री *दशरथ साहू*, *गुड्डू झा*, नेता प्रतिपक्ष *शैलेन्द्र साहू*, सांसद प्रतिनिधि *पप्पू दीपक चंद्राकर*, मंडल उपाध्यक्ष *प्रेम साहू*, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष *शकुंतला दास*।

*पार्षदगण*: *सुनंदा चंद्राकर*, *मनीष यादव*, *धर्मेन्द्र भगत*, *सीमा साहू*, *ईश्वरी साहू*, *सरिता देवांगन*, *रमा साहू*, *सविता धवज*, *शीला नारखेड़े*, *गजेंद्री कोठारी*, *ममता सिन्हा*।

*अन्य प्रमुख उपस्थिति*: *आरती शर्मा*, *आशा यादव*, *एच. वी. शर्मा*, *शंकरलाल ठाकरे*, *आर. आर. नायडू*, *टी. के. जोसफ*, *अर्चना साहू*, *ममता*, *नीतू सेंगर*, *वंदना मंगल*, *विकास कुलश्रेष्ठ*, *सतीश दुबे*, *डॉ. पार्वती कुर्रे*, *सविता महिलांग*, *तन्नू सोनवानी*, *अंचल यादव*, *राजेन्द्र यादव*, *अमन शर्मा*, *सुनीता कोसरे*, *धनंजय मिश्रा*, *करुणा श्रीवास*, *चंद्रकली चतुर्वेदी*, *आयुष तिवारी*, *बॉबी दास*, *मनोज साहू*, *हिमांशु चंद्राकर*, *मंजु साहू*, *संतोष चौधरी*, *डीकेन्द्र हिरवानी*, *संध्या वर्मा*, *अनुपमा गोस्वामी*, *राजेश्वरी पसीने*, *अनिल मिश्रा*, *ममता शर्मा*, *अशोक कुमार मिश्रा*, *महेन्द्र प्रसाद*, *वेदप्रकाश पाण्डेय*, *राममुन्ना शुक्ला* सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं निगम कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Related News

मिठाइयों में मिलावटी रोकने प्रशासन सजग, लिया गया नमूना

मिठाइयों में मिलावटी रोकने प्रशासन सजग, लिया गया नमूना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में विभिन्न प्रकार की खाद्य…
ग्राम हेमांबद में आवारा पशुओं को बंधक बनाए जाने के मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

ग्राम हेमांबद में आवारा पशुओं को बंधक बनाए जाने के मामले में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। तहसील दाढ़ी अंतर्गत ग्राम हेमांबद में अनाधिकृत रूप से श्री दिलीप राय…
तर्रीघाट हाई स्कूल पहुँचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई के लिए प्रेरित किये

तर्रीघाट हाई स्कूल पहुँचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से संवाद कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड…