• August 23, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 29 और 30 को 1.01 करोड़ की दी सौगात, भूमिपूजन कर रखी आधारशीला

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली वार्ड 29 और 30 को 1.01 करोड़ की दी सौगात, भूमिपूजन कर रखी आधारशीला

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लग गई है। आज क्षेत्रीय विधायक *ललित चंद्राकर जी* ने रिसाली नगर निगम के *वार्ड क्रमांक 29 लक्ष्मी नगर रिसाली भाठा* और *वार्ड क्रमांक 30 इस्पात नगर साईं मंदिर परिसर* में कुल *1.01 करोड़ रुपये* के विभिन्न नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
1. *वार्ड 30 – इस्पात नगर, साईं मंदिर परिसर* – लागत *39.32 लाख रुपये*
_कार्य_: सी.सी. रोड निर्माण, नाली निर्माण, कवर ड्रेन, सौंदर्यीकरण
2. *वार्ड 29 – लक्ष्मी नगर रिसाली भाठा* – लागत *62.14 लाख रुपये*
_कार्य_: डोम शेड, सड़क चौड़ीकरण, RCC नाली, सी.सी. रोड, नाली निर्माण, कवर ड्रेन, सामुदायिक भवन, सौंदर्यीकरण
विधायक ललित चंद्राकर जी ने दोनों स्थानों पर विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर जी ने कहा कि _”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित है। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सड़क, नाली, सामुदायिक भवन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी हर वार्ड तक पहुंच रही हैं।”_
उन्होंने कहा _”रिसाली नगर निगम के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र की जनता की जो अपेक्षाएं हैं, जो प्राथमिकता वाले काम हैं उन्हें चरणबद्ध तरीके से पहले पूर्ण किया जाएगा। आज वार्ड 29 और 30 में जो 1 करोड़ से अधिक के काम शुरू हुए हैं, ये इसी का प्रमाण हैं। हमारा लक्ष्य है रिसाली के हर वार्ड को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श वार्ड बनाना। लगातार विकास हो रहा है और आगे भी इसी गति से होगा। भाजपा सरकार का मंत्र है – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास।”_
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित*
रिसाली मंडल अध्यक्ष *अनुपम साहू*, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष *राजू जंघेल*, महामंत्री *दशरथ साहू*, *गुड्डू झा*, नेता प्रतिपक्ष *शैलेन्द्र साहू*, मंडल उपाध्यक्ष *प्रेम साहू*, प्रदेश कन्या सह संयोजिका *संस्कृति वर्मा*, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष *शकुंतला दास*।
*पार्षदगण*: *विलास बोरकर*, *धर्मेन्द्र भगत*, *सीमा साहू*, *ईश्वरी साहू*, *सरिता देवांगन*, *रमा साहू*, *सविता धवज*, *शीला नारखेड़े*, *गजेंद्री कोठारी*, *ममता सिन्हा*।
*अन्य प्रमुख उपस्थिति*: *भूपेंद्र दास*, *रुपेश यादव*, *राजा डहरिया*, *दिलीप चौधरी*, बूथ अध्यक्ष *अमित वोरा*, *अश्वन निषाद*, *विजय सिंह सोनी*, *अनुप डे*, *कंचन सिंह*, *राजेन्द्र सिंह*, *संध्या मंडलोई*, *लता गेंन्द्रे*, *गीता मिश्रा*, *ज्योति स्नाई*, *अल्का श्रीवास्तव*, *सुम्भा राव*, *निशा*, *ओकेश्वरी मारकंडे*, *आमा शुक्ला*, *परमेश्वर महिलांग*, *कमलेश हिरवानी*, *आरती शर्मा*, *विकास कुलश्रेष्ठ*, *सतीश दुबे*, *डॉ. पार्वती कुर्रे*, *सविता महिलांग*, *तन्नू सोनवानी*, *अंचल यादव*, *राजेन्द्र यादव*, *अमन शर्मा*, *सुनीता कोसरे*, *धनजय मिश्रा*, *करुणा श्रीवास*, *चंद्रकली चतुर्वेदी*, *आयुष तिवारी*, *बॉबी दास*, *मनोज साहू*, *हिमांशु चंद्राकर*, *मंजु साहू*, *अनिल घोष*, *संतोष चौधरी*, *कृष्णा सिंह*, *हर्ष डोंगरे*, *गणेश पटेल* सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं निगम कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


Related News

तर्रीघाट हाई स्कूल पहुँचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई के लिए प्रेरित किये

तर्रीघाट हाई स्कूल पहुँचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से संवाद कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड…
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने स्टेशन मरोदा शिवपारा में 1 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन कर नवीन विकास कार्यों की आधारशिला रखी

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने स्टेशन मरोदा शिवपारा में 1 करोड़…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के कर-कमलों से आज *वार्ड क्रमांक 17…
जंतर मंतर में जेन जी की जनतांत्रिक आंदोलन से घबरा कर जेन जी को दिग्भ्रमित एवं विभाजित करने के लिए वंदे मातरम् का दुरुपयोग कर रही है भाजपा : आरएन वर्मा

जंतर मंतर में जेन जी की जनतांत्रिक आंदोलन से घबरा कर जेन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जंतर मंतर में जेन जी की जनतांत्रिक आंदोलन से घबरा कर जेन जी को…