- August 24, 2026
पदमी पदुमसरा मार्ग में करुआ नाला पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण में लेटलतीफ़ी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
पदमी पदुमसरा मार्ग में करुआ नाला पर उच्च स्तरीय पुलमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य में लेट लतीफी हो रही है। प्रशासकीय स्वीकृति 586.45 लाख रूपये की दिनांक 29/09/23 को ली गई है। ठेके की राशि 4,37,42,745.00 एक मुश्त है। अनुबंधक क्रमांक 06/डीएल ऑफ वर्ष 2025-26, अनुबंधक का नाम – मेसर्स सेवा सिंह ओबेरॉय एंड कंपनी “अ “वर्ग ठेकेदार, ए- एमआईजी सी -329 वार्ड नंबर 45, पदमनाभपुर, जिला दुर्ग कार्य आदेश का दिनांक – 09/07/2025, अनुबंध अनुसार कार्य पूर्ण करने की अवधि 10 माह तय थी। कार्य में प्रावधान -फूल एवं पहुंच मार्ग कार्य, जिसमें फूल की लंबाई 90.00मीटर पदमी की ओर 235.00 मीटर, पदुमसरा की ओर 66.50 मीटर, कुल पियर 05न., कुल स्लैब 03, अबटमेंट 02 नं , ठेकेदार का नाम कवलजीत सिंह ओबेरॉय, कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग , सेतु निर्माण संभाग दुर्ग है।
10 माह समय की अवधि, मई 2026 को पूरी हो जाती है, परंतु कार्य अवधि के तीन माह बाद भी अभी तक कार्य पूरा नहीं किया गया है, काम की गुणवत्ता में कमी दिखाई दे रही। संबंधित अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी होने के बाद भी इस कार्य मे देरी ,कारण हमेशा से ही एक पर लोगो को निर्माण में देरी होने की वजह से बहुत परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इस मामले में नागेश्वर वर्मा ,जनपद सभापति ग्राम पंचायत पदुमसरा और जिला पंचायत सभापति परमेश्वर वर्मा, साजा से इस पुल निर्माण के संबंध में जानकारी ली गई उनका कहना है की दुर्ग के ओबेरॉय कंपनी ने इस निर्माण को किया है,10 माह में यह कार्य पूरा होना था, जो की बहुत ही धीमी गति से चल रहा है ,अभी तक पूरा नहीं हुआ कई बार उनसे इस बारे में शिकायत की गई, कार्य पूर्णता अवधि के अलावा तीन माह और पूरे हो चुके हैं फिर भी अभी तक काम अधूरा पड़ा है,जिसमें गुणवत्ता की कमी होने से जिसकी जांच की जाए ऐसी जानकारी दी गई है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




