• August 24, 2026

कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं संग शामिल हुए अरुण वोरा,सावन में शिवमय हुआ दुर्ग

कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं संग शामिल हुए अरुण वोरा,सावन में शिवमय हुआ दुर्ग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। श्रावण मास के पावन अवसर पर दुर्ग के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण वोरा ने शहर में आयोजित दो भव्य कांवड़ यात्राओं में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। उन्होंने बम कांवड़िया संघ, धीमर पारा, दुर्ग के तत्वावधान में शिवनाथ नदी के पावन तट से निकली कांवड़ यात्रा तथा जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा शिवनाथ नदी, दुर्ग से देवबलौदा स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक निकाली गई भव्य कांवड़ यात्रा में सहभागिता की। जय हनुमान सेवा वाहिनी की यात्रा में वे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के साथ शामिल हुए।
दोनों कांवड़ यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। भगवा ध्वजों और भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और भक्ति देखने को मिली।
इस अवसर पर अरुण वोरा ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं शहरवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने सभी कांवड़ यात्रियों को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “श्रावण मास केवल आस्था और भक्ति का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारी सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का भी अवसर है। भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि आए, यही मेरी कामना है।”
वोरा ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। ऐसी यात्राएं समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। उन्होंने कांवड़ियों की श्रद्धा और उत्साह की सराहना करते हुए सभी को सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राहुल अग्रवाल, पप्पू श्रीवास्तव, राजकुमार साहू, राजकुमार वर्मा, अशोक मेहरा, ललित ढीमर एवं सुधीर चंदेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

राजस्व वसूली में लापरवाही पर महापौर एवं कमिश्नर सख्त, कमजोर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को वसूली कार्य से हटाने के निर्देश

राजस्व वसूली में लापरवाही पर महापौर एवं कमिश्नर सख्त, कमजोर प्रदर्शन करने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। शहर में राजस्व वसूली को गति देने और निगम…
नवरात्रि पर्व से पहले सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुधारे निगम- अलताफ अहमद

नवरात्रि पर्व से पहले सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुधारे निगम- अलताफ अहमद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद अलताफ अहमद ने…
ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली में सेवा संकल्प अभियान शिविर में पहुँचकर स्टॉलों का किया अवलोकन, नागरिकों को दिलाया योजनाओं का लाभ

ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली में सेवा संकल्प अभियान शिविर में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर जी ने आज स्वामी…