• August 25, 2026

ग्राम हेमांबद में आवारा पशुओं को बंधक बनाए जाने के मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

ग्राम हेमांबद में आवारा पशुओं को बंधक बनाए जाने के मामले में जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। तहसील दाढ़ी अंतर्गत ग्राम हेमांबद में अनाधिकृत रूप से श्री दिलीप राय द्वारा आवारा/घुमंतू पशुओं को बंधक बनाकर रखे जाने की सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हुई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला स्तरीय संयुक्त जांच दल को मौके पर भेजकर जांच कराई गई।

संयुक्त जांच दल द्वारा मौके पर पहुंचकर की गई जांच में शिकायत प्रथमदृष्टया सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति दिलीप राय के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पशुओं के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता, अमानवीय व्यवहार अथवा उन्हें अनधिकृत रूप से बंधक बनाकर रखने की कार्रवाई को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

*मृत पशुओं की मृत्यु के कारणों की जांच जारी*

मौके पर पाए गए पशुओं का तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जांच के दौरान गांव की सरहद में कुछ मृत पशु भी पाए गए हैं। मृत पशुओं की मृत्यु किन परिस्थितियों एवं किन कारणों से हुई, इसका पता लगाने के लिए तीन पशु चिकित्सकों की टीम गठित कर आवश्यक जांच एवं चिकित्सकीय परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।

*जीवित पशुओं का सुरक्षित व्यवस्थापन*

मौके पर पाए गए *126 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण* कराने के पश्चात उन्हें तत्काल वहां से हटाकर जिले की अन्य गौशालाओं में सुरक्षित रूप से व्यवस्थापित किया गया है। संबंधित गौशालाओं में पशुओं के स्वास्थ्य एवं उपचार के लिए विषय-विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिकित्सकीय दल द्वारा पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार एवं देखभाल सुनिश्चित की जाएगी।

पशुओं के पूर्ण स्वस्थ होने तक प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण एवं निगरानी की जाएगी तथा चिकित्सकीय दल द्वारा नियमित रूप से अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रस्तुत की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

*पूर्व प्रकरण में भी लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई*

विदित हो कि पूर्व में भी जिले में घुमंतू/बनेली गायों से संबंधित प्रकरण संज्ञान में आया था। उक्त प्रकरण की जांच के उपरांत संबंधित शासकीय अमले की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। जांच प्रतिवेदन में विभागीय अमले की लापरवाही पाए जाने पर जांच समिति द्वारा विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। समिति की अनुशंसा के आधार पर कलेक्टर महोदया द्वारा विभागीय कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए थे।

विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित सचिवों एवं पटवारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

*लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई*

जिला प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पशुओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके समुचित व्यवस्थापन से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा कर्तव्य के प्रति उदासीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे संवेदनशील मामलों में यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य जिम्मेदार व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध तथ्यों एवं जांच के आधार पर नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले में घुमंतू एवं आवारा पशुओं के संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर स्थल निरीक्षण, आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, सुरक्षित व्यवस्थापन एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि पशुओं की सुरक्षा एवं मानवीय देखभाल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। इस संबंध में किसी भी स्तर की लापरवाही को गंभीर कदाचार मानते हुए दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं बेमेतरा ने की जांच, धान में नमी की निर्धारित मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक पाये जाने पर सुखत के लिए किया गया वापस

सेवा सहकारी समिति मर्यादित मजगांव में किसान से धान वापसी पर उपायुक्त…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं ने स्पष्ट किया है…
शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को मिला राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र

शासकीय आईटीआई बेरला में 5वां कौशल दीक्षांत समारोह संपन्न, 65 प्रशिक्षणार्थियों को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बेरला में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय,…
सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण में 20 करोड़ के होंगे विकास कार्य

सिहावा-नगरी को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने की तैयारी, पहले चरण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। ऋषि-मुनियों की तपोभूमि सिहावा-नगरी को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में…