• August 26, 2026

नर्मदा धाम भेड़नी से महाकाल मंदिर देवरबीजा तक निकली कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

नर्मदा धाम भेड़नी से महाकाल मंदिर देवरबीजा तक निकली कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में नर्मदा धाम भेड़नी से महाकाल मंदिर देवरबीजा तक आयोजित 9वीं वर्ष की भव्य कांवड़ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का जयघोष किया। नर्मदा मैया के पवित्र जल को कांवड़ में लेकर श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रा करते हुए देवरबीजा पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सेवा की व्यवस्था की गई, जिससे पूरे मार्ग में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। इस अवसर पर आशीष छाबड़ा ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा और भाईचारे का भी प्रतीक है। नौ वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही यह यात्रा क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को मजबूत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कांवड़ यात्रियों, श्रद्धालुओं, आयोजन समिति, सेवा दल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ 9वीं वर्ष की कांवड़ यात्रा भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

दुर्गा के जयकारों से गूंजा दुर्ग, आगमन शोभायात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा

दुर्गा के जयकारों से गूंजा दुर्ग, आगमन शोभायात्रा में शामिल हुए अरुण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्ग शहर में मां दुर्गा के…
दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं वालंटियर्स की तैनाती अनिवार्य, असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के दिए निर्देश

दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं वालंटियर्स की तैनाती…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…
पीजी कॉलेज बेमेतरा में अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विधायक दीपेश साहू ने किया खिलाड़ियों को पुरस्कृत

पीजी कॉलेज बेमेतरा में अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विधायक दीपेश साहू…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पीजी कॉलेज, बेमेतरा में एलिट फुटबॉल एकेडमी द्वारा आयोजित अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट…