• August 27, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने 53 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने 53 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

सुशासन और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए *दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर* ने आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत *वार्ड क्रमांक 13, मां कल्याणी शीतला मंदिर टंकी मरोदा* में आयोजित भव्य भूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर *₹53 लाख से अधिक* की लागत के विभिन्न विकासकार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि _”सुशासन की सरकार में विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचे। सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा ये किसी सरकार की नहीं, बल्कि जनता के अधिकार हैं। आज वार्ड-13 में जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ है, उनके पूर्ण होने पर यहां के निवासियों को स्वच्छ, सुगम और सुविधाजनक जीवन मिलेगा।”_

उन्होंने आगे कहा _”मां कल्याणी शीतला मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और वार्डवासियों की सुविधा के लिए ये विकास कार्य मील का पत्थर साबित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमारा संकल्प है – *जनहित, जनसुविधा और जनकल्याण*। इसी मंत्र के साथ दुर्ग ग्रामीण को विकास के क्षेत्र में आदर्श विधानसभा बनाना है।”_
विधायक ने सभी नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि _”सरकार और जनता मिलकर ही किसी क्षेत्र को बदल सकते हैं। आपकी सहभागिता से ही हमारा दुर्ग ग्रामीण स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनेगा।”_
*किन कार्यों का हुआ भूमिपूजन*
मां कल्याणी शीतला मंदिर टंकी मरोदा क्षेत्र में *₹53 लाख से अधिक* की लागत से सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक सुविधा एवं मंदिर परिसर सौंदर्यीकरण जैसे कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, स्वच्छता में सुधार होगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*
मंडल अध्यक्ष *एकनाथ अनुपम साहू*, *राजू राकेश जंघेल*, महामंत्री *पुनाराम कलिहारी*, जिला मंत्री *नरेन्द्र निर्मलकर*, *शैलेंद्र शेंडे*, महिला मोर्चा अध्यक्ष *शिखा तिवारी*, नेता प्रतिपक्ष *शैलेंद्र साहू*, पार्षदगण *विधि यादव*, *धर्मेंद्र भगत*, *सरिता देवांगन*, *सारिका साहू*, *ममता सिन्हा* एवं *गजेंद्री कोठारी*, युवा मोर्चा अध्यक्ष *मनोज साहू*, *रूपेश यादव*, बूथ अध्यक्ष *सितारा देवी* एवं *पुनमचंद सपहा*, *शेष जांगड़े*, *संध्या वर्मा*, *आशी साहू*, *अनुपमा गोस्वामी*, *कुमुदा दास*, *पार्वती ढीढी*, *सविता महिलांग*, *परमेश्वर महिलांग*, *राजेंद्र यादव*, *डी. साई*, *आशी साहू*, मंदिर समिति से *पन्नू यादव*, *अरुण वर्मा*, *दद्दू सिंह*, *चोवाराम निषाद*, *रमेश वर्मा*, *शीतल चेलक*, *सुनीता कोसरे*, *चंद्रकली चतुर्वेदी*, *प्रमोद कोसरे*, *विकास कुलश्रेष्ठ*, *संजू महानंद*, *उपेंद्र रिगरी*, *प्रेम निर्मलकर*, *संजय यादव*, *अन्नपूर्णा सेन*, *सरोज यादव*, *किरण यादव*, *हेमलता गौतम*, *ममता वर्मा*, *आशा विश्वकर्मा*, *संजना*, *टुकेन्द्र यादव*, *शंकर ढीमर* सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, महिला समूह एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

*कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त मंदिर समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंड ने किया ।*


Related News

गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं चल रहा, 8 किमी सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेस का आक्रोश, PWD और नगर निगम को उग्र आंदोलन की चेतावनी

गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं चल रहा,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के *अध्यक्ष माननीय श्री धीरज बाकलीवाल जी*…
कृषि छात्रों ने कोकड़ी में किया कृषि विकास जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विधि प्रदर्शन 

कृषि छात्रों ने कोकड़ी में किया कृषि विकास जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा, दुर्ग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने “ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता…
पेंड्रावन के विद्यार्थियों के साथ X पर साझा की सेल्फी, शिक्षा मंत्री ने लिखा: बच्चे हमारा भविष्य हैं

पेंड्रावन के विद्यार्थियों के साथ X पर साझा की सेल्फी, शिक्षा मंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग जिला के…