• August 28, 2026

संभागायुक्त सत्य नारायण राठौर ने किया डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी कार्य का निरीक्षण

संभागायुक्त सत्य नारायण राठौर ने किया डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी कार्य का निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।  संभागायुक्त सत्य नारायण राठौर ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत टेमरी में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी कार्य का स्थल निरीक्षण किया। वे सीधे किसान के खेत में पहुंचे और मैदानी स्तर पर हो रहे सर्वेक्षण कार्य का जायजा लिया।

संभागायुक्त ने खेत में उपस्थित सर्वेयर एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले से सर्वे की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने मोबाइल एप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का लाइव डेमो देखा और पूछा कि किस प्रकार फसल का फोटो, खसरा नंबर और बोए गए रकबे की जानकारी दर्ज की जा रही है।

*वास्तविक रकबे के सत्यापन पर जोर*

श्री राठौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बोए गए रकबे का वास्तविक सत्यापन किया जाए। केवल पुराने रिकॉर्ड के आधार पर नहीं, बल्कि खेत में जाकर किसान से पूछकर और फसल देखकर ही सही जानकारी दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि गिरदावरी का कार्य शासन की सभी कृषि योजनाओं का आधार है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

*ऑनलाइन एंट्री समय पर करने के निर्देश*

संभागायुक्त ने कहा कि सर्वे का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए और फील्ड से ही तत्काल ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित की जाए। इससे किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आदान सहायता और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जैसी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। उन्होंने सर्वे कार्य में गति लाने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री पिंकी मनहर,राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

8 KM जर्जर सड़क पर कांग्रेस का हल्लाबोल, PWD को ज्ञापन – 7 दिन में काम शुरू नहीं तो चक्काजाम

8 KM जर्जर सड़क पर कांग्रेस का हल्लाबोल, PWD को ज्ञापन –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल  के नेतृत्व में…
मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : ललित चंद्राकर

मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने आज हिन्दनगर, रिसाली, वार्ड क्रमांक 31 के…
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का लक्ष्य नशा मुक्त युवा और नशा मुक्त भारत : सुरेंद्र कौशिक

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का लक्ष्य नशा मुक्त युवा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें…