• August 28, 2026

नेपाल में फंसे जिले के लोगों की जानकारी जुटाने के निर्देश, कलेक्टर ने जारी की अपील

नेपाल में फंसे जिले के लोगों की जानकारी जुटाने के निर्देश, कलेक्टर ने जारी की अपील

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। नेपाल में गत दिवस हुई घटना के बाद छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश स्तर पर अलर्ट जारी किया है। राहत एवं आपदा कमिश्नर के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने बेमेतरा जिले में नेपाल गए ऐसे लोगों की जानकारी तत्काल जुटाने के निर्देश दिए हैं, जिनके लापता होने की सूचना है अथवा जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

कलेक्टर ममगाईं ने बताया कि *विदेश मंत्रालय द्वारा प्रभावित लोगों एवं उनके परिजनों का पता लगाने तथा उनसे संपर्क स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।* इसी क्रम में राज्य स्तर पर भी जानकारी संकलित कर संबंधित एजेंसियों के साथ साझा की जा रही है। उन्होंने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन अमले को निर्देशित किया है कि नेपाल में लापता या फंसे जिले के लोगों की जानकारी को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ एकत्र कर तत्काल स्टेट कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराया जाए।

प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति का *नाम, पता एवं गृह जिला, संपर्क नंबर, परिवार के सदस्य अथवा रिश्तेदार का नाम एवं मोबाइल नंबर तथा नेपाल में यात्रा या ठहरने से संबंधित उपलब्ध जानकारी* जुटाई जा रही है। प्राप्त जानकारी तत्काल राज्य स्तरीय स्टेट कंट्रोल रूम/राहत आयुक्त कार्यालय के साथ साझा की जाएगी, ताकि संबंधित व्यक्ति की पतासाजी एवं आवश्यक सहायता के लिए त्वरित समन्वय किया जा सके।

*कलेक्टर की आम नागरिकों से अपील*

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके परिवार, रिश्तेदारी या परिचय का कोई व्यक्ति नेपाल में मौजूद है और हालिया घटना के बाद उससे संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि उपलब्ध जानकारी के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पतासाजी के लिए राज्य एवं केंद्र स्तर पर आवश्यक समन्वय किया जाएगा।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी व्यक्ति के लापता होने या उसके संबंध में ऐसी आशंका होने पर सूचना देने में देरी न करें। प्राप्त प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों तक तत्काल पहुंचाया जाएगा, जिससे समय पर आवश्यक कार्रवाई एवं सहायता सुनिश्चित की जा सके।

*नोडल अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी*

जिला प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए *सुश्री पिंकी मनहर,डिप्टी कलेक्टर , बेमेतरा* को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर *79748-80334* है। वहीं *श्री पवन सिंह परमार, अधीक्षक (रा.)* को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है, जिनका मोबाइल नंबर *96301-98250* है।

*सूचना एवं सहायता के लिए संपर्क करें:*
*स्टेट कंट्रोल रूम : +91-7712223471*
*डिजास्टर हेल्पलाइन : 1070*
*जिला आपदा राहत शाखा, बेमेतरा : 07824-222103*

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नेपाल में मौजूद अपने परिजनों अथवा परिचितों से संपर्क नहीं हो पाने की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल उपरोक्त हेल्पलाइन अथवा नोडल अधिकारियों से संपर्क कर उपलब्ध जानकारी साझा करें, ताकि लापता व्यक्तियों की पतासाजी एवं आवश्यक सहायता के लिए समयबद्ध कार्रवाई की जा सके।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। जिले में पहली बार आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 (भारोत्तोलन बालक/बालिका…
बेमेतरा पुलिस ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालको पर सख्त कार्रवाई 

बेमेतरा पुलिस ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…
जिले को 16 नवीन धान उपार्जन केंद्रों की सौगात, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

जिले को 16 नवीन धान उपार्जन केंद्रों की सौगात, किसानों को मिलेगी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा…