- August 28, 2026
साजा एसडीएम कृष्ण कुमार ने रोका छेका अभियान के तहत प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैठक ली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
ग्राम पंचायत सचिव और संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक जनपद पंचायत साजा सभागार में आहूत की गई, रोका छेका अभियान का गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ पालन सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक कार्रवाई करने और अभियान को सफल बनाने के दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में आवारा पशुओं पर नियंत्रण और पशुओं को खुले में विचरण से रोकने तथा संबंधित विभागों एवं ग्राम पंचायत द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही के संबंध में विस्तृत चर्चा और आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को जनपद पंचायत साजा सभागार में दी गई।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,




