• August 30, 2026

मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : ललित चंद्राकर

मन की बात देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने आज हिन्दनगर, रिसाली, वार्ड क्रमांक 31 के बूथ क्रमांक 120 में बूथ अध्यक्ष एवं रिसाली मंडल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना हिरवानी जी के निवास पर वार्डवासियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।

आज माननीय प्रधानमंत्री जी ने मन की बात के माध्यम से नशामुक्त भारत और युवाओं को नशे से दूर रखने, हर घर तिरंगा एवं राष्ट्रभक्ति, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता एवं जनभागीदारी, देशभर में अपने छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले नागरिकों के प्रेरणादायी कार्यों की चर्चा की।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि देशवासियों को प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम की प्रतीक्षा रहती है। प्रधानमंत्री इसमें ऐसे अनेक विषयों और व्यक्तित्वों का उल्लेख करते हैं, जिनके बारे में सामान्यतः देश के लोगों को जानकारी नहीं मिल पाती। इससे जहां अच्छे कार्य करने वाले लोगों का उत्साह बढ़ता है, वहीं उनके प्रयास लाखों देशवासियों के लिए प्रेरणा बनते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के दूरस्थ गांवों और छोटे-छोटे क्षेत्रों में अनेक लोग बिना किसी प्रचार और स्वार्थ के समाज तथा राष्ट्रहित में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। कोई पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहा है, कोई स्वच्छता के लिए कार्य कर रहा है, तो कोई स्थानीय संसाधनों के माध्यम से नवाचार कर अपने क्षेत्र में बदलाव ला रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से ऐसे सामान्य लोगों के असाधारण कार्यों को राष्ट्रीय पहचान देते हैं। इससे देश में सकारात्मकता और जनभागीदारी की भावना मजबूत होती है तथा दूसरे लोगों को भी कुछ नया और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है।

*‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी*

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। युवा शक्ति विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रखना परिवार, समाज और राष्ट्र सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

*‘हर घर तिरंगा’ में दिखा देशवासियों का राष्ट्रप्रेम*

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति देशवासियों के अभूतपूर्व उत्साह का भी उल्लेख किया। अभियान के अंतर्गत 8 करोड़ से अधिक देशवासियों ने तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड की। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि राष्ट्रध्वज के प्रति देशवासियों के सम्मान, गौरव और गहरे भावनात्मक जुड़ाव की अभिव्यक्ति है।

*अंतरिक्ष विज्ञान में बेटियों की उड़ान, छत्तीसगढ़ की महिमा राजपूत पर गर्व*

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि आज भारत की बेटियां अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं। उनकी आकांक्षाओं की उड़ान अब धरती से अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘मन की बात’ में मिशन शक्ति सैट जैसे प्रेरक प्रयास का उल्लेख किया, जिसके माध्यम से भारत सहित विभिन्न देशों की हजारों छात्राओं को सैटेलाइट टेक्नोलॉजी को समझने, सीखने और नवाचार से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए विशेष गौरव का विषय है कि प्रदेश की महिमा राजपूत भी इस महत्वपूर्ण मुहिम का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने महिमा राजपूत को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उनकी उपलब्धियां प्रदेश की दूसरी बेटियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करती हैं।

*मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव*

श्री चंद्राकर ने कहा कि ‘मन की बात’ की विभिन्न कड़ियों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अनेक अवसरों पर छत्तीसगढ़ और यहां के उल्लेखनीय प्रयासों का उल्लेख किया है। बस्तर ओलंपिक से लेकर मल्हार में मिले प्राचीन ताम्रपत्रों और काले हिरण के संरक्षण तक, छत्तीसगढ़ की विशिष्टताओं और उपलब्धियों को प्रधानमंत्री ने देशवासियों के सामने रखा है।

इस अवसर पर रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री अनुपम साहू जी, महामंत्री श्री गुड्डु झा जी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती ममता राव जी, उपाध्यक्ष श्री कमलेश हिरवानी जी, पार्षद श्रीमती सीमा साहू जी, बूथ अध्यक्ष श्रीमती अर्चना हिरवानी जी, मन की बात की प्रभारी श्रीमती ओनकेश्वरी मारकंडे जी, बूथ अध्यक्ष श्रीमती रुपलता साहू जी, श्री हिमांशु चंद्राकर जी, श्रीमती किरण यादव जी, श्रीमती सुलोचना हिरवानी जी, श्री संजीव हिरवानी जी, श्रीमती गीता वर्मा जी, श्रीमती गौरी सिंह राजपूत जी, श्रीमती सुनीता चौहान जी, श्रीमती सुभद्रा साहू जी, श्रीमती राजकुमारी बैनर्जी जी, श्रीमती शिवानी जी, श्री शिवलाल साहू जी, श्री बनर्जी जी, श्रीमती गोदावरी साहू जी, श्रीमती डीलिया साहू जी, श्रीमती अंजनी साहू जी, श्री चन्द्रिका प्रसाद जी, श्री अशोक कुमार जी, श्री भरतलाल हिरवानी जी, श्री नालेश्वर प्रसाद जी, श्री सतीश वर्मा जी, श्री प्रतिक हिरवानी जी, श्री संदीप देशमुख जी, श्री दानेश्वर वर्मा जी उपस्थित रहे।


Related News

8 KM जर्जर सड़क पर कांग्रेस का हल्लाबोल, PWD को ज्ञापन – 7 दिन में काम शुरू नहीं तो चक्काजाम

8 KM जर्जर सड़क पर कांग्रेस का हल्लाबोल, PWD को ज्ञापन –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     शहर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल  के नेतृत्व में…
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का लक्ष्य नशा मुक्त युवा और नशा मुक्त भारत : सुरेंद्र कौशिक

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का लक्ष्य नशा मुक्त युवा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें…
जिला स्तरीय आदिवासी महा-सम्मेलन 30 अगस्त को बेमेतरा में, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य अतिथि

जिला स्तरीय आदिवासी महा-सम्मेलन 30 अगस्त को बेमेतरा में, उपमुख्यमंत्री अरुण साव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला स्तरीय आदिवासी महा-सम्मेलन 30 अगस्त को बेमेतरा में, उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे मुख्य…