• September 1, 2026

बेमेतरा पुलिस ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालको पर सख्त कार्रवाई 

बेमेतरा पुलिस ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालको पर सख्त कार्रवाई 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव के मार्गदर्श में समस्त थाना/चौकी व यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, आम नागरिकों तथा गौवंशों की सुरक्षा के लिए एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

*जिले में सड़क सुरक्षा एवं* यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस बेमेतरा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 29 अगस्त 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 5 हजार 5 सौ रुपये का समन शुल्क लिया गया।

*अभियान के दौरान* नो-एंट्री, तेज गति, बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, परमिट शर्तों का उल्लंघन, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

*29 अगस्त 2026 को* थाना बेमेतरा में 03 चालान में 03 वाहन चालको, थाना नांदघाट में 06 चालान में 06 वाहन चालको यातायात बेमेतरा में 10 चालान में 10 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 19 प्रकरण में 5,500/- रूपये समन शुल्क लिया गया। उक्त कार्रवाई में यातायात प्रभारी बेमेतरा रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सहायक उपनिरीक्षक जहीर खान सहित यातायात बेमेतरा पुलिस टीम शामिल रहे।

*बेमेतरा पुलिस द्वारा* आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। जिले में पहली बार आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 (भारोत्तोलन बालक/बालिका…
जिले को 16 नवीन धान उपार्जन केंद्रों की सौगात, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

जिले को 16 नवीन धान उपार्जन केंद्रों की सौगात, किसानों को मिलेगी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों से संबंधित 28 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न विभागों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित…