• September 1, 2026

58 लाख रुपए स्वीकृत, लोकार्पण और भूमि पूजन का आयोजन मोहभट्ठा में हुआ

58 लाख रुपए स्वीकृत, लोकार्पण और भूमि पूजन का आयोजन मोहभट्ठा में हुआ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा

बाजार मंच मोहभट्ठा में पटपर झांकी का आयोजन हुआ जिसमें 35 से अधिक कलाकारों ने अपने कला का प्रदर्शन किया, नृत्य और संगीत से भरी इस झांकी ने लोगों का मन मोह लिया बड़ी संख्या में इस झांकी को देखने के लिए 40 से अधिक गांव के लोग इस आयोजन को देखने उमड़ पड़े, उत्साह से भरी इस प्रस्तुति में महाभारत और रामायण की कई प्रसंग यदि थे ,जिसमें प्रमुख प्रस्तुति द्रोपदी चीर हरण और देवी जस गीत जवारा की थी, पटपर झांकी ने लोगों को बांधकर रखने का बहुत ही अच्छा प्रयास किया, जिसकी प्रशंसा आए हुए अतिथियों ने भी की, आज का आयोजन मुख्य रूप से भूमि पूजन और लोकार्पण का था जिसमें कुल 58 लाख रुपए से स्वीकृत कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण हुआ, इसमें दो आंगनवाड़ी, दो स्मार्ट बोर्ड, एक जूनो लाइट एवं सीसी रोड ,नाली और अन्य कार्यों के लिए 10 लाख विधायक निधि द्वारा प्रदान किया जाएगा, 3 लाख की राशि कल्पना योगेश तिवारी ने स्वीकृति दी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बेमेतरा दीपेश साहू, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, खुशबू पटेल, बलराम पटेल, प्रीतम चंदेल, सुनील सिंह राजपूत, भीष्म साहू, नीरज राजपूत, सरपंच ग्राम पंचायत मोहभट्ठा केवरा बाई साहू, नरसिंह साहू, रघुवीर पिंटू, और भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पंच आज के आयोजन में उपस्थित है, आज के आयोजन में सर्वप्रथम आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया, उसके पश्चात आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण हुआ, इसके पश्चात आए हुए अतिथियों ने मां शीतला मंदिर में पहुंचकर माता का आशीर्वाद भी लिया, आज का आयोजन सुबह 11:30 से प्रारंभ हो गया था जो की शाम 5:00 बजे तक चला, कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने की रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल ने अपना सहयोग और उपस्थित दी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बेरला ,बलराम पटेल ने जानकारी दी और कहा कि मोहभट्ठा खदानों से आने वाली रॉयल्टी से और विधायक निधि से मोहभट्ठा का तेजी से विकास आने वाले समय में दिखाई देने लगेगा, जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना योगेश तिवारी ने के विकास को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं ,महिलाओं और बच्चों को प्रेरित किया, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने ग्रामीणों को विकास में सहयोग करने और आपसी मतभेद को बुलाकर काम की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर कार्य करने का अनुरोध किया, विधायक दीपेश साहू ने किसानों के विकास के लिए किए जा रहे अनगिनत कार्य को गिनवाया जिसमें अमोरा बैराज 400 करोड़ की लागत से किसानों के हित में बनाया जा रहा है, श्री राम अकैडमी बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने में कार्य कर रही है ,उसका जिक्र किया, मातृत्व वंदन योजना, ग्रामीण आवास योजना,स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय ,आदि अनगिनत कार्य बताए। इस कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों का आभार प्रदर्शन पटपर झांकी के संचालक द्वारा किया गया।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

लगातार बारिश से कैलाश नगर में छानी वाले मकान की छत गिरी, महापौर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

लगातार बारिश से कैलाश नगर में छानी वाले मकान की छत गिरी,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। घटना की जानकारी मिलने पर महापौर अलका बाघमार आज पार्षद रंजीता पाटिल,मनमोहन…
खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। जिले में पहली बार आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 (भारोत्तोलन बालक/बालिका…
बेमेतरा पुलिस ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालको पर सख्त कार्रवाई 

बेमेतरा पुलिस ने की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…