• September 3, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित कु. मोनिका साहू का विधायक ललित चंद्राकर ने किया सम्मान

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित कु. मोनिका साहू का विधायक ललित चंद्राकर ने किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की गौरव और प्रतिभावान तलवारबाज *कु. मोनिका साहू जी* को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह में *शहीद राजीव पांडेय अलंकरण* से सम्मानित होने पर आज *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदखुरी* में भव्य आयोजित सम्मान समारोह
में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक *श्री ललित चंद्राकर जी* ने कु. मोनिका साहू जी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने कहा –
_”कु. मोनिका साहू जी ने अपनी प्रतिभा, कठिन मेहनत और लगन से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। तलवारबाजी जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में राज्य स्तरीय अलंकरण प्राप्त करना अत्यंत गौरव की बात है।_
_मोनिका जी की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि हमारे क्षेत्र की हजारों बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, यह हम सबके लिए गर्व का विषय है।_
_मैं मोनिका जी के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना करता हूं। वह प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसी तरह रोशन करती रहें, यही मेरी शुभकामनाएं हैं। हमारी सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”_
उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और परिजनों को भी बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हुई।
*कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित -*
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य *श्रीमती शिखा मिश्रा जी*, शाला विकास समिति अध्यक्ष *श्री राजेंद्र चंद्राकर जी*, पूर्व सरपंच *श्री खेमलाल चंद्राकर जी*, *श्री भूपेंद्र साहू जी, श्री संजय बघेल जी*, प्रभारी प्राचार्य *श्रीमती रश्मी पाठक जी, श्री बी. आर. बेलचंदन जी, श्री संजू मिश्रा जी, श्रीमती तोषी पटेल जी* एवं समस्त शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Related News

वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहिम तेज, सुखदेव भगत की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए अरुण वोरा

वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी मुहिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान “वोट बचाओ, देश बचाओ” के अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस…
मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर दुर्गवासियों को बड़ी सौगात, 10 करोड़ की लागत से होगा सड़क निर्माण, शहर में सुगम और सुरक्षित आवागमन को मिलेगा बढ़ावा

मालवीय चौक से जेल तिराहा तक बनेगा फोरलेन, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों के…
विधायक ललित चंद्राकर ने नगपुरा में किया 4.80 लाख के 3 सांस्कृतिक मंचों का भूमिपूजन, कहा – संस्कृति और सभ्यता के साथ हो रहा विकास, जल्द बनेगा कॉलेज भवन

विधायक ललित चंद्राकर ने नगपुरा में किया 4.80 लाख के 3 सांस्कृतिक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत नगपुरा में विकास…